Watch Dog Post https://watchdogpost.in National Crime News Portal Sun, 01 Nov 2026 04:35:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.4 230948576 मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार https://watchdogpost.in/attempt-to-run-over-a-traffic-police-officer-with-a-bmw-in-mumbai-coo-of-a-digital-company-arrested/ https://watchdogpost.in/attempt-to-run-over-a-traffic-police-officer-with-a-bmw-in-mumbai-coo-of-a-digital-company-arrested/#respond Sun, 01 Nov 2026 04:35:25 +0000 https://watchdogpost.in/attempt-to-run-over-a-traffic-police-officer-with-a-bmw-in-mumbai-coo-of-a-digital-company-arrested/

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को अपनी BMW कार से कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में जुही मेहता नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि वह मुंबई की एक डिजिटल मीडिया और कंटेंट कॉमर्स कंपनी में मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) के पद पर कार्यरत हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 30 अक्टूबर की रात करीब 8:15 से 8:30 बजे के बीच विले पार्ले पश्चिम में संगीत महाभारती जंक्शन के पास हुई। उस समय सांताक्रूज ट्रैफिक डिवीजन में तैनात कांस्टेबल प्रशांत गोकुल हाके एनएस रोड नंबर 10 पर प्रतीक्षा बंगले के बाहर ड्यूटी कर रहे थे।

इसी दौरान BMW और मारुति वैगनआर कार के बीच मामूली टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क के बीच में खड़े हो गए, जिससे यातायात प्रभावित होने लगा। मौके पर मौजूद कांस्टेबल हाके ने दोनों वाहन चालकों को गाड़ियां सड़क किनारे लगाने के लिए कहा।

आरोप है कि BMW चला रही जुही मेहता ने पुलिसकर्मी के निर्देशों का पालन करने के बजाय उनसे बहस शुरू कर दी। शिकायत के अनुसार, महिला ने कांस्टेबल को धमकी देते हुए कहा कि वह काफी अमीर हैं और उनकी ऊंची पहुंच है। उन्होंने अपहरण और महिला संबंधी झूठे मामले में फंसाने की बात भी कही। इस दौरान वह कथित तौर पर पुलिसकर्मी से बार-बार पूछ रही थीं कि उन्हें कितने पैसे चाहिए।

मामले में सबसे गंभीर आरोप यह है कि जब कांस्टेबल कार के सामने खड़े होकर महिला को वाहन रोकने का इशारा कर रहे थे, तभी उन्होंने BMW की रफ्तार बढ़ाकर कार उनकी ओर बढ़ा दी। अपनी जान बचाने के लिए कांस्टेबल को तत्काल एक तरफ हटना पड़ा। इसके बाद महिला कथित तौर पर कार लेकर जेवीपीडी जंक्शन की दिशा में फरार हो गईं।

घटना के बाद जुहू पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने BMW के खिलाफ ई-चालान भी जारी किया है। वहीं, हादसे में क्षतिग्रस्त हुई वैगनआर के मालिक ने भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना से लेकर पुलिसकर्मी के साथ हुए विवाद और कार लेकर फरार होने तक की पूरी घटना का क्रम स्पष्ट किया जा सके। मामले की आगे की जांच जारी है।

]]>
https://watchdogpost.in/attempt-to-run-over-a-traffic-police-officer-with-a-bmw-in-mumbai-coo-of-a-digital-company-arrested/feed/ 0 29477
बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार https://watchdogpost.in/encounter-between-police-and-crimin/ https://watchdogpost.in/encounter-between-police-and-crimin/#respond Sun, 01 Nov 2026 02:16:29 +0000 https://watchdogpost.in/encounter-between-police-and-crimin/

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग

दो पिस्टल, जिंदा एवं खोखा कारतूस बरामद, दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास, गैंगस्टर एक्ट में भी हो चुकी है कार्रवाई

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटेलनगर क्षेत्र के नयागांव के पास पुलिस टीम द्वारा देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन मोटरसाइकिल चालक चेकिंग प्वाइंट पर रुकने के बजाय बुडपुर की ओर भागने लगा।

पुलिस टीम ने तत्काल उनका पीछा किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिससे पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई और वे घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को मौके से हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही अस्पताल पहुंचकर भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं, फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों ने बताया कि वे देर रात भी किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से निकले थे।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान समीम पुत्र इलियास निवासी रुड़की, हरिद्वार तथा शहजाद पुत्र इखलाक निवासी रुड़की, हरिद्वार के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल तथा जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों का हरिद्वार और देहरादून जनपद के विभिन्न थानों में आपराधिक इतिहास सामने आया है। समीम के विरुद्ध एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं, जबकि शहजाद के विरुद्ध भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है तथा दोनों पूर्व में कई बार हरिद्वार जेल जा चुके हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क, पूर्व में की गई घटनाओं और अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटा रही है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

]]>
https://watchdogpost.in/encounter-between-police-and-crimin/feed/ 0 29475
जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार https://watchdogpost.in/retired-police-officer-murdered-in-land-dispute-own-brother-arrested/ https://watchdogpost.in/retired-police-officer-murdered-in-land-dispute-own-brother-arrested/#respond Sat, 31 Oct 2026 04:05:22 +0000 https://watchdogpost.in/retired-police-officer-murdered-in-land-dispute-own-brother-arrested/

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के सेवानिवृत्त सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सखी मुहम्मद की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के सगे भाई रफीक अहमद को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, सखी मुहम्मद मोहड़ा गांव के रहने वाले थे। वह जम्मू-कश्मीर पुलिस में एएसआई के पद पर सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। शुक्रवार को उनकी हत्या की खबर सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सखी मुहम्मद और उनके भाई रफीक अहमद के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रफीक अहमद को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

मामला पुलिस थाना कंडी के अधिकार क्षेत्र का है। पुलिस अब आरोपित से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों भाइयों के बीच विवाद की शुरुआत कब हुई थी और हत्या किन परिस्थितियों में की गई।

फिलहाल पुलिस जमीन विवाद सहित घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

]]>
https://watchdogpost.in/retired-police-officer-murdered-in-land-dispute-own-brother-arrested/feed/ 0 29473
युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज https://watchdogpost.in/murder-case-registered-against-four-people-including-his-girlfriend-and-her-brother-in-connection-with-a-young-mans-death/ https://watchdogpost.in/murder-case-registered-against-four-people-including-his-girlfriend-and-her-brother-in-connection-with-a-young-mans-death/#respond Sat, 31 Oct 2026 03:54:09 +0000 https://watchdogpost.in/murder-case-registered-against-four-people-including-his-girlfriend-and-her-brother-in-connection-with-a-young-mans-death/

जलालपुर। हरियाणा से घर लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। युवक के पिता ने प्रेम प्रसंग को हत्या की वजह बताते हुए प्रेमिका, उसके भाई और दो अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला नगपुर मुस्तफाबाद निवासी पारस मौर्य के बेटे रवि का है। रवि हरियाणा की एक निजी कंपनी में काम करता था और करीब तीन महीने पहले ही घर लौटा था। गुरुवार को उसका शव घर से लगभग 500 मीटर दूर एक कटहल के पेड़ पर तार के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।

रवि दो भाइयों में छोटा था और उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता पारस मौर्य का आरोप है कि बेटे का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनका दावा है कि रवि को फोन करके बुलाया गया और इसके बाद साजिश के तहत उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया। उन्होंने अपनी शिकायत में प्रेमिका पूजा, उसके भाई अमरजीत और दो अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया है।

गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम को रवि का शव घर पहुंचा तो स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया। परिजन आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। हरियाणा से अन्य परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया।

शुक्रवार को खराब मौसम के बावजूद तमसा नदी के बालाघाट पर युवक का अंतिम संस्कार किया गया। निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि प्रेमिका, उसके भाई और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

]]>
https://watchdogpost.in/murder-case-registered-against-four-people-including-his-girlfriend-and-her-brother-in-connection-with-a-young-mans-death/feed/ 0 29469
नेपाल से नकली भारतीय नोटों की तस्करी का खुलासा, एनआईए ने दो आरोपितों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट https://watchdogpost.in/smuggling-of-counterfeit-indian-currency-notes-from-nepal-uncovered-nia-files-charge-sheet-against-two-accused/ https://watchdogpost.in/smuggling-of-counterfeit-indian-currency-notes-from-nepal-uncovered-nia-files-charge-sheet-against-two-accused/#respond Sat, 31 Oct 2026 03:51:52 +0000 https://watchdogpost.in/smuggling-of-counterfeit-indian-currency-notes-from-nepal-uncovered-nia-files-charge-sheet-against-two-accused/

पटना। नेपाल के रास्ते नकली भारतीय मुद्रा देश में लाकर बिहार के बाजारों में चलाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने शुक्रवार को इस मामले में दो आरोपितों भरत महासेठ और शिव कुमार राउत उर्फ मेहमान के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया। दोनों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

यह मामला मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के दुहबी बाजार में सामने आया था। इस वर्ष 2 अगस्त को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बिहार एसटीएफ और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 281 नकली भारतीय नोट बरामद किए थे। जब्त की गई जाली मुद्रा की कुल कीमत 50,150 रुपये बताई गई थी।

एनआईए की जांच में सामने आया कि दोनों आरोपित हीरा महासेठ उर्फ चाची के जरिए नेपाल से नकली भारतीय नोट मंगवाते थे। इसके बाद इन नोटों को असली मुद्रा बताकर आसपास के भारतीय बाजारों में चलाने की योजना थी।

मामले की शुरुआत बासोपट्टी थाने में तीन आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के साथ हुई थी। इसकी गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्रालय ने जांच की जिम्मेदारी एनआईए को सौंप दी। एजेंसी ने सितंबर में मामले की जांच अपने हाथ में ली।

जांच के सिलसिले में एनआईए ने 8 अक्टूबर को मधुबनी में 12 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान डिजिटल उपकरण, महत्वपूर्ण दस्तावेज, नकदी और अन्य सामान जब्त किए गए थे। फिलहाल एजेंसी मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

]]>
https://watchdogpost.in/smuggling-of-counterfeit-indian-currency-notes-from-nepal-uncovered-nia-files-charge-sheet-against-two-accused/feed/ 0 29471
बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाले दो लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली https://watchdogpost.in/two-robbers-who-targeted-elderly-women-arrested-following-a-police-encounter-both-sustained-gunshot-wounds-to-their-legs/ https://watchdogpost.in/two-robbers-who-targeted-elderly-women-arrested-following-a-police-encounter-both-sustained-gunshot-wounds-to-their-legs/#respond Sat, 31 Oct 2026 03:39:57 +0000 https://watchdogpost.in/two-robbers-who-targeted-elderly-women-arrested-following-a-police-encounter-both-sustained-gunshot-wounds-to-their-legs/

कौशांबी। बुजुर्ग महिलाओं की नाक से सोने की कील छीनकर लूटपाट करने वाले दो आरोपितों को कौशांबी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपितों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डीएसपी अरुण कुमार शुक्ला के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फतेहपुर जिले के खखरेरू क्षेत्र निवासी मोहम्मद फारुक और नईम अख्तर के रूप में हुई है। दोनों पर कौशांबी क्षेत्र के मेडरहा और भैरवां गांव में बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर उनकी नाक से सोने की कील नोचकर लूटने का आरोप है। इन घटनाओं के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

शनिवार की भोर पुलिस और एसओजी की टीम ने दोनों आरोपितों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपितों की तलाशी के दौरान दो तमंचे, कारतूस, लूट की सोने की दो नाक की कील और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने के साथ ही अन्य वारदातों में उनकी संभावित संलिप्तता का पता लगा रही है।

]]>
https://watchdogpost.in/two-robbers-who-targeted-elderly-women-arrested-following-a-police-encounter-both-sustained-gunshot-wounds-to-their-legs/feed/ 0 29467
ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार https://watchdogpost.in/excise-department-takes-major-actio/ https://watchdogpost.in/excise-department-takes-major-actio/#respond Sat, 31 Oct 2026 02:06:40 +0000 https://watchdogpost.in/excise-department-takes-major-actio/

मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में आबकारी विभाग ने चलाया सघन अभियान, दोनों महिलाओं के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मुकदमे

ऋषिकेश। अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी आयुक्त देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में 30 अक्टूबर 2026 को आबकारी विभाग ऋषिकेश की टीम ने मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ सघन प्रवर्तन अभियान चलाया।

आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान अवैध रूप से कच्ची शराब की बिक्री करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। टीम ने दोनों महिलाओं के कब्जे से 20-20 लीटर, कुल 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान कौशल्या देवी पत्नी स्वर्गीय जोगिंदर सिंह और अमरजीत कौर पत्नी इंद्र सिंह, निवासी मनसा देवी गुमानीवाला के रूप में हुई है। विभाग के अनुसार, दोनों महिलाओं के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। दोनों अभियुक्ताओं के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश एवं अर्जुन सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही दीपा डोबरियाल तथा आबकारी सिपाही अंकित कुमार, आशीष चौहान, सोनम पवार और रेशमा चौहान शामिल रहे।

]]>
https://watchdogpost.in/excise-department-takes-major-actio/feed/ 0 29465
देहरादून में घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन सिलेंडर और स्कूटी बरामद https://watchdogpost.in/a-notorious-thief-who-stole-gas-cylinders-from-houses-in/ https://watchdogpost.in/a-notorious-thief-who-stole-gas-cylinders-from-houses-in/#respond Fri, 30 Oct 2026 14:25:51 +0000 https://watchdogpost.in/a-notorious-thief-who-stole-gas-cylinders-from-houses-in/

बंजारावाला क्षेत्र के दो घरों को बनाया था निशाना, नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को दिया अंजाम

देहरादून। राजधानी देहरादून में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। थाना पटेलनगर पुलिस ने बंजारावाला क्षेत्र में घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए तीन घरेलू गैस सिलेंडर और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, बंजारावाला निवासी मनोज बहुगुणा और सुनीता सेमवाल ने अपने घरों से गैस सिलेंडर चोरी होने की शिकायत थाना पटेलनगर में दर्ज कराई थी। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की।

चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 29 अक्टूबर 2026 को पटेलनगर क्षेत्र से आरोपी मोनू रावत (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बंजारावाला क्षेत्र के दो घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए तीन घरेलू गैस सिलेंडर और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी नशे का आदी है। अपनी नशे की लत और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। चोरी किए गए सिलेंडरों को वह बेचने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनू रावत पुत्र जय प्रकाश निवासी वाणी विहार कॉलोनी, पानी की टंकी के पास रायपुर रोड, थाना रायपुर, देहरादून के रूप में हुई है। उसका मूल निवास चाकीसैंण, पौड़ी गढ़वाल बताया गया है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक मोहन सिंह, कांस्टेबल विपिन कुमार और कांस्टेबल प्रदीप शामिल रहे।

]]>
https://watchdogpost.in/a-notorious-thief-who-stole-gas-cylinders-from-houses-in/feed/ 0 29463
मत्स्य निदेशालय में बिजली के तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद https://watchdogpost.in/the-accused-of-stealing-electric-wires/ https://watchdogpost.in/the-accused-of-stealing-electric-wires/#respond Fri, 30 Oct 2026 14:19:32 +0000 https://watchdogpost.in/the-accused-of-stealing-electric-wires/

देहरादून। राजधानी में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। थाना रायपुर पुलिस ने मत्स्य निदेशालय परिसर से बिजली के तार चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए बिजली के तार भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को शिल्पा त्यागी ने थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि मत्स्य निदेशालय परिसर से अज्ञात व्यक्ति बिजली के तार चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर चोर की तलाश शुरू की। पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर 28 अक्टूबर को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज गेट नंबर-2 से श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते से आरोपी प्रदीप चौहान (29 वर्ष) निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए KEI कंपनी के बिजली के तार बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और अपनी नशे की लत व अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी चोरी किए गए तारों को बेचने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीपक पंवार (चौकी प्रभारी मालदेवता), हेड कांस्टेबल सोबन राणा, कांस्टेबल शाहिद जमाल और कांस्टेबल कर्ण पाल शामिल रहे।

]]>
https://watchdogpost.in/the-accused-of-stealing-electric-wires/feed/ 0 29461
पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार https://watchdogpost.in/allegation-of-forced-religious-conversion-of-a-young-man-in-pilibhit-three-arrested-including-a-young-woman/ https://watchdogpost.in/allegation-of-forced-religious-conversion-of-a-young-man-in-pilibhit-three-arrested-including-a-young-woman/#respond Fri, 30 Oct 2026 12:07:40 +0000 https://watchdogpost.in/allegation-of-forced-religious-conversion-of-a-young-man-in-pilibhit-three-arrested-including-a-young-woman/

पीलीभीत। शहर में एक युवक ने युवती और उसके दो रिश्तेदारों पर शादी के लिए दबाव बनाने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और बाद में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर के खकरा मोहल्ले की बर्फ वाली गली निवासी हितेश कुमार सक्सेना के मुताबिक, बीएड की पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात अमरिया क्षेत्र के गांव बरा मझलिया निवासी रौनक फातिमा से हुई थी। बताया गया कि रौनक के नाना एक निजी स्कूल में पढ़ाते थे, जहां हितेश भी पढ़ने जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और बातचीत शुरू हो गई।

हितेश ने आरोप लगाया कि बाद में मोहल्ला वासिल निवासी रौनक के मामा रिजवान हुसैन ने उसे अपने घर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए रखा। इसके बाद रौनक और उसके बीच मोबाइल पर बातचीत और चैटिंग होने लगी। शिकायतकर्ता का कहना है कि धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने के बाद रौनक और उसके रिश्तेदारों ने उस पर शादी करने और मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया।

हितेश के अनुसार, इनकार करने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। आरोप है कि 4 अप्रैल 2025 को सज्जाद हुसैन ने उसे मोहल्ला वासिल स्थित अपने घर बुलाया, जहां कथित तौर पर जबरन उसका मतांतरण करा दिया गया। इसके बाद उसे प्रताड़ित किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 28 अक्टूबर की रात रौनक फातिमा (19), उसके मामा रिजवान हुसैन (48) और चचेरे नाना सज्जाद हुसैन (62) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीनों को थाने लाकर पूछताछ के लिए ले गई। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

]]>
https://watchdogpost.in/allegation-of-forced-religious-conversion-of-a-young-man-in-pilibhit-three-arrested-including-a-young-woman/feed/ 0 29457