Watch Dog Post https://watchdogpost.in National Crime News Portal Sat, 14 Mar 2026 10:41:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 230948576 हिमाचल प्रदेश के मल्होट में 45 वर्षीय भेड़ पालक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी फरार https://watchdogpost.in/45-year-old-shepherd-murdered-with-axe-in-malhot-himachal-pradesh-accused-absconding/ https://watchdogpost.in/45-year-old-shepherd-murdered-with-axe-in-malhot-himachal-pradesh-accused-absconding/#respond Sat, 14 Mar 2026 10:41:31 +0000 https://watchdogpost.in/?p=24586

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के एक भेड़ पालक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। यह वारदात थाना शाहतलाई क्षेत्र के तहत आने वाले मल्होट इलाके में सामने आई, जहां करीब 45 वर्षीय चरवाहे की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति के संदिग्ध हालत में मृत पाए जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक कुछ दिन पहले ही अपनी भेड़ों के साथ इलाके में अस्थायी रूप से डेरा डालकर रह रहा था।

जांच के दौरान पुलिस को अंदेशा हुआ कि हमलावर ने गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या की है। बताया जा रहा है कि मृतक और संदिग्ध आरोपी दोनों ही गद्दी समुदाय से जुड़े भेड़ पालक हैं और एक-दूसरे को जानते थे।

घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से अहम सबूत इकट्ठा किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

]]>
https://watchdogpost.in/45-year-old-shepherd-murdered-with-axe-in-malhot-himachal-pradesh-accused-absconding/feed/ 0 24586
सुनाम के गांव में 16 वर्षीय प्रवासी किशोरी ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी https://watchdogpost.in/16-year-old-migrant-teenager-hangs-herself-in-sunam-village-incident-creates-sensation-in-the-area/ https://watchdogpost.in/16-year-old-migrant-teenager-hangs-herself-in-sunam-village-incident-creates-sensation-in-the-area/#respond Sat, 14 Mar 2026 10:35:08 +0000 https://watchdogpost.in/?p=24584

सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) – पंजाब के सुनाम क्षेत्र के एक गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 16 वर्षीय प्रवासी किशोरी ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक मृतका मूल रूप से दरभंगा जिले, बिहार की रहने वाली थी। वह कुछ समय पहले अपनी बड़ी बहन की देखभाल के लिए पंजाब आई थी, क्योंकि बहन का हाल ही में ऑपरेशन हुआ था और उसे देखभाल की जरूरत थी।

बताया जा रहा है कि किशोरी का अपने रिश्ते में लगने वाले एक युवक के साथ प्रेम संबंध था और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिजन तुरंत विवाह कराने के लिए तैयार नहीं थे। इसी कारण उसे कुछ समय के लिए पंजाब भेज दिया गया था।

परिजनों के अनुसार युवक ने लड़की पर शादी के लिए दबाव बनाते हुए अपनी बांह काटकर एक वीडियो बनाकर उसे भेजा था। इस घटना से लड़की काफी परेशान और मानसिक रूप से आहत हो गई। इसके बाद उसने अपनी बहन को किसी काम से बाहर भेज दिया और घर का दरवाजा अंदर से बंद कर फंदा लगा लिया।

 पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

]]>
https://watchdogpost.in/16-year-old-migrant-teenager-hangs-herself-in-sunam-village-incident-creates-sensation-in-the-area/feed/ 0 24584
मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद https://watchdogpost.in/mukhani-police-arrest-theft-suspect-jewelry-and-cash-worth-%e2%82%b913-lakh-recovered/ https://watchdogpost.in/mukhani-police-arrest-theft-suspect-jewelry-and-cash-worth-%e2%82%b913-lakh-recovered/#respond Sat, 14 Mar 2026 09:38:02 +0000 https://watchdogpost.in/?p=24580

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर

नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर थाना मुखानी पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 13 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले मुखानी थाना क्षेत्र में एक घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा जेवरात और नकदी चोरी कर ली गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अपराधियों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीक का सहारा लेते हुए घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे लगभग 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज की गहन जांच के बाद पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस के जरिए उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने के जेवरात और नकदी बरामद कर ली है। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

]]>
https://watchdogpost.in/mukhani-police-arrest-theft-suspect-jewelry-and-cash-worth-%e2%82%b913-lakh-recovered/feed/ 0 24580
अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आईएसआई से जुड़े मॉड्यूल के दो आरोपी गिरफ्तार https://watchdogpost.in/major-action-by-amritsar-rural-police-two-accused-linked-to-isi-module-arrested/ https://watchdogpost.in/major-action-by-amritsar-rural-police-two-accused-linked-to-isi-module-arrested/#respond Sat, 14 Mar 2026 09:36:26 +0000 https://watchdogpost.in/?p=24578

अमृतसर (पंजाब)- पंजाब के अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित हथियार तस्करी और आतंक से जुड़े एक संदिग्ध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक AK-47 rifle, दो मैगजीन, 36 जिंदा कारतूस और तीन Glock 9mm pistol बरामद किए गए हैं।

जांच एजेंसियों के मुताबिक शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए विदेश में बैठे संचालकों के संपर्क में थे,  बताया जा रहा है कि यह नेटवर्क सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर युवाओं को कट्टरपंथ की ओर उकसाने और भारत विरोधी सामग्री फैलाने का काम भी कर रहा था।

पुलिस ने  केस दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और इसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की पड़ताल की जा रही है।

जिला पुलिस  ने कहा कि आतंकवाद, अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

]]>
https://watchdogpost.in/major-action-by-amritsar-rural-police-two-accused-linked-to-isi-module-arrested/feed/ 0 24578
देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला https://watchdogpost.in/allegations-of-gang-rape-of-teenage-girl-in-dehraduns-patel-nagar-police-register-case/ https://watchdogpost.in/allegations-of-gang-rape-of-teenage-girl-in-dehraduns-patel-nagar-police-register-case/#respond Sat, 14 Mar 2026 08:49:09 +0000 https://watchdogpost.in/?p=24574

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां घर-घर जाकर कपड़े धोने का काम करती है और उसी से परिवार का गुजारा चलता है। 12 मार्च की शाम उसने अपनी बेटी को कुछ घरों में कपड़े देने के लिए भेजा था। इसी दौरान एक युवक ने उसे फोन कर हरिद्वार बाईपास क्षेत्र में बुलाया।

आरोप है कि वहां पहुंचने पर युवक अपने दो साथियों के साथ उसे सुनसान इलाके की ओर ले गया। तीनों ने कथित तौर पर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

बताया जा रहा है कि अगले दिन सुबह आरोपी किशोरी को एक ई-रिक्शा में बैठाकर उसके घर की ओर भेज गए। घर पहुंचते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़ी। बाद में होश आने पर उसने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

]]>
https://watchdogpost.in/allegations-of-gang-rape-of-teenage-girl-in-dehraduns-patel-nagar-police-register-case/feed/ 0 24574
पंजोड़ा गांव में चोरी की वारदात से दहशत, रात में खुले दरवाजे का उठाया फायदा https://watchdogpost.in/theft-incident-sparks-panic-in-panjora-village-thieves-capitalize-on-unlocked-door-at-night/ https://watchdogpost.in/theft-incident-sparks-panic-in-panjora-village-thieves-capitalize-on-unlocked-door-at-night/#respond Sat, 14 Mar 2026 07:32:29 +0000 https://watchdogpost.in/?p=24569

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बंगाणा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चौकीमन्यार के पंजोड़ा गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने चुरा लिए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार पंजोड़ा निवासी रजिंद्र सिंह के घर 12 मार्च की रात अज्ञात चोर घुस आए। घर में उस समय उनके बेटे नवनीत ठाकुर, दो बेटियां और माता-पिता मौजूद थे। परिवार का कहना है कि अक्सर रात के समय घर का मुख्य दरवाजा खुला रह जाता था, जिसका फायदा उठाकर चोर अंदर दाखिल हो गए।

चोरों ने घर के अंदर रखे लॉकर को तोड़ दिया और उसमें रखे सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। चोरी हुए सामान में दो सोने के कंगन, मंगलसूत्र, सोने की चेन, अंगूठी और चांदी की पायल शामिल बताई जा रही हैं। परिवार के अनुसार इस चोरी में लाखों रुपये के आभूषण गायब हुए हैं।

सुबह जब परिवार के लोग जागे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला और लॉकर टूटा हुआ पड़ा था। इसके बाद पूरे परिवार को चोरी की जानकारी हुई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस चौकी जोल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। डीएसपी अजय ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

]]>
https://watchdogpost.in/theft-incident-sparks-panic-in-panjora-village-thieves-capitalize-on-unlocked-door-at-night/feed/ 0 24569
सहारनपुर में अधिवक्ता के घर घुसे बदमाश, पत्नी-बेटी को बंधक बनाकर हजारों की नकदी लूटी https://watchdogpost.in/intruders-break-into-advocates-home-in-saharanpur-hold-wife-and-daughter-hostage-loot-thousands-in-cash/ https://watchdogpost.in/intruders-break-into-advocates-home-in-saharanpur-hold-wife-and-daughter-hostage-loot-thousands-in-cash/#respond Sat, 14 Mar 2026 07:17:35 +0000 https://watchdogpost.in/?p=24565

Saharanpur Crime News: सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक अधिवक्ता के घर लूट की घटना सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाश घर में घुस गए और अधिवक्ता की पत्नी व बेटी को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मामला चिलकाना रोड स्थित दया गार्डन कॉलोनी का है। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता नौशाद अली जिला न्यायालय में वकालत करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने बेटे के साथ नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए हुए थे। इसी दौरान दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके घर पहुंचे और मुंह पर कपड़ा बांधकर अंदर घुस गए।

उस समय घर में उनकी पत्नी और बेटी ही मौजूद थीं। बदमाशों ने दोनों को हथियार दिखाकर डराया और बंधक बनाकर घर में रखे सामान की तलाशी लेने लगे। आरोपियों ने घर के साथ-साथ अधिवक्ता के कार्यालय में भी खोजबीन की।

बताया जा रहा है कि बदमाश कार्यालय में रखी करीब 43 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि नकदी के अलावा और क्या सामान गायब है।

घटना के बाद परिवार की महिलाओं ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इसी दौरान अधिवक्ता का मुंशी मौके पर पहुंचा तो बदमाश घबराकर भाग निकले। भागते समय दोनों आरोपी गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

]]>
https://watchdogpost.in/intruders-break-into-advocates-home-in-saharanpur-hold-wife-and-daughter-hostage-loot-thousands-in-cash/feed/ 0 24565
पुरानी रंजिश में परिवार की कार पर पीछे से किया हमला, टक्कर के बाद पेड़ से टकराई गाड़ी https://watchdogpost.in/family-car-attacked-from-behind-due-to-old-grudge-vehicle-crashes-into-tree-following-collision/ https://watchdogpost.in/family-car-attacked-from-behind-due-to-old-grudge-vehicle-crashes-into-tree-following-collision/#respond Sat, 14 Mar 2026 06:57:06 +0000 https://watchdogpost.in/?p=24563

भिवानी: हरियाणा के Delhi–Pilani National Highway 709E पर शनिवार सुबह एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते दो गाड़ियों में सवार कुछ लोगों ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार Dhigawa Mandi के रहने वाले दो दंपत्ति और एक छोटी बच्ची कार से Rohtak की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि परिवार का पहले से कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था, जिसे सुलझाने के लिए राजस्थान से भी रिश्तेदार आए हुए थे।

इसी दौरान रास्ते में दो गाड़ियों में सवार हमलावरों ने उनकी कार का पीछा किया और पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही Dial 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं Loharu Police Station के एसएचओ भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे गए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

]]>
https://watchdogpost.in/family-car-attacked-from-behind-due-to-old-grudge-vehicle-crashes-into-tree-following-collision/feed/ 0 24563
झुंडपुरा में शादी समारोह में खूनी झगड़ा, न्योछावर के पैसों के विवाद में किशोर की हत्या https://watchdogpost.in/bloody-brawl-at-wedding-ceremony-in-jhundpura-teenager-murdered-over-dispute-regarding-nyochhavar-money/ https://watchdogpost.in/bloody-brawl-at-wedding-ceremony-in-jhundpura-teenager-murdered-over-dispute-regarding-nyochhavar-money/#respond Sat, 14 Mar 2026 05:53:15 +0000 https://watchdogpost.in/?p=24559

नोएडा ग्रेटर नोएडा के झुंडपुरा इलाके में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब न्योछावर के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक किशोर की जान चली गई। बृहस्पतिवार देर रात बरात घर में हुए झगड़े के दौरान एक युवक ने 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार सेक्टर-11 निवासी लक्की बाथम का बेटा श्याम अपने छोटे भाई और कुछ अन्य युवकों के साथ झुंडपुरा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। शादी में चढ़त के दौरान न्योछावर के पैसे लूटने को लेकर युवकों के बीच बहस हो गई। आरोप है कि पैसे के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

इसी दौरान आसिफ उर्फ अत्थी नाम के युवक ने गुस्से में आकर श्याम पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्याम को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आसिफ उर्फ अत्थी, रौनक, तौसीफ, सुदामा और सरफराज समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से दो आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी आसपास होने वाली शादियों में जाकर न्योछावर के पैसे लूटने का काम करते थे। घटना के बाद सभी आरोपी बिहार भागने की तैयारी में थे और ट्रेन की टिकट लेने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। शुक्रवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसके बाद परिवार में शोक का माहौल है।

]]>
https://watchdogpost.in/bloody-brawl-at-wedding-ceremony-in-jhundpura-teenager-murdered-over-dispute-regarding-nyochhavar-money/feed/ 0 24559
सुल्तानपुरी थाने में सीबीआई का छापा, 20 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार https://watchdogpost.in/cbi-raids-sultanpuri-police-station-head-constable-arrested-on-charges-of-demanding-%e2%82%b920000-bribe/ https://watchdogpost.in/cbi-raids-sultanpuri-police-station-head-constable-arrested-on-charges-of-demanding-%e2%82%b920000-bribe/#respond Sat, 14 Mar 2026 05:44:55 +0000 https://watchdogpost.in/?p=24557

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात की गई इस कार्रवाई में एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी हेड कांस्टेबल पर एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये की अवैध मांग करने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद जांच एजेंसी ने जाल बिछाकर छापा मारा और आरोपी को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान मौके से दो अन्य पुलिसकर्मी भी मिले, जिनकी भूमिका को लेकर अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

जांच एजेंसी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन शामिल हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि यदि अन्य पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और संबंधित अधिकारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

]]>
https://watchdogpost.in/cbi-raids-sultanpuri-police-station-head-constable-arrested-on-charges-of-demanding-%e2%82%b920000-bribe/feed/ 0 24557