Thursday, March 19, 2026
Home Crime Delhi पिता के भरोसे का गलत इस्तेमाल: बेटे ने ऑनलाइन ठगी से उड़ाए...

पिता के भरोसे का गलत इस्तेमाल: बेटे ने ऑनलाइन ठगी से उड़ाए 26 लाख, सोना खरीदा

दिल्ली |  राजधानी दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ बेटे ने ही अपने पिता के बैंक खाते से 26 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। मामला पारिवारिक मतभेद और संपत्ति विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, आजादपुर इलाके में पार्किंग का ठेका संभालने वाले एक व्यवसायी ने कुछ समय पहले अपने बड़े बेटे को कारोबार सौंपा था। इस फैसले से नाराज़ छोटे बेटे ने पिता से बदला लेने के लिए खतरनाक कदम उठा लिया। आरोपी ने पिता की जानकारी के बिना उनके बैंक खाते से 26.32 लाख रुपये निकालकर सोना खरीद लिया।

जब पिता को खाते से रकम गायब होने का पता चला तो उन्होंने तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ — ठगी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उनके ही छोटे बेटे ने की थी।

अपराध शाखा की टीम ने आरोपी की पहचान शिवम शर्मा (25) के रूप में की है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग 13 लाख रुपये मूल्य का सोना और बैंक खाते से 3 लाख रुपये बरामद किए हैं। साथ ही आरोपी के खाते को फ्रीज कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिवम ने पूछताछ में कबूल किया कि उसके पिता ने दो शादियां की थीं। वह दूसरी पत्नी से है और हमेशा खुद को उपेक्षित महसूस करता था। पिता के कारोबार पहली पत्नी के बेटे को सौंपने के बाद उसके अंदर नाराजगी और ईर्ष्या बढ़ गई।

मामले की जांच में यह भी सामने आया कि पिता के पास ऑनलाइन बैंकिंग की सीमित जानकारी थी। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उनके खाते से जुड़ा सिम कार्ड अपने कब्जे में ले लिया और ई-कॉमर्स साइट के माध्यम से लाखों का सोना खरीद लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घर में रखे सोने के जेवर बरामद कर लिए हैं। जांच जारी है कि शेष रकम कहां खर्च की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी शिक्षित है और पहले कॉल सेंटर में काम कर चुका है।

RELATED ARTICLES

न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...