Thursday, March 19, 2026
Home Crime UP पिता- पुत्र को गोली मारकर लूटा 130 ग्राम सोना, जांच शुरू

पिता- पुत्र को गोली मारकर लूटा 130 ग्राम सोना, जांच शुरू

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के कमच्छा तिराहे के समीप रविवार की अलसुबह कैंट स्टेशन से स्कूटी से घर जा रहे दीपक सोनी (46) और उनके बेटे आर्यन (18) को गोली मार कर कार सवार बदमाशों ने 130 ग्राम सोना लूट लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया है। आर्यन के बाएं पैर में और दीपक के पीठ में गोली लगी है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

सूचना पाकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, डीसीपी काशी जोन एसीपी भेलूपुर, इंस्पेक्टर भेलूपुर, लंका थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। इसके बाद ट्रॉमा सेंटर जाकर घायलों से घटना के बारे में पूछताछ किया। कार सवार बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज की मदद से क्राइम ब्रांच और भेलूपुर थाना की फोर्स जुटी है। कार सवार वापस रथयात्रा की तरफ से होकर भाग निकले हैं।

गुरुधाम कालोनी के राम-जानकी मंदिर के पीछे रहने वाले दीपक सोनी चौक क्षेत्र के गोविंदपुरा के रहने वाले एक आभूषण कारोबारी के यहां काम करते हैं। उनका काम मुंबई से आभूषण लाने और ले जाने का है। रविवार की सुबह 4:30 बजे के बाद वह महानगरी ट्रेन से कैंट स्टेशन पहुंचे। वहां अपने बेटे को फोन करके बुलाए थे। स्टेशन से घर लौटते समय कमच्छा तिराहा के समीप पहुंचने पर एक कार सवार ओवरटेक करके रोकने लगे। कार में 5 से 6 की संख्या में अपराधी मौजूद थे। स्कूटी नहीं रोकने पर कार सवार टक्कर मारकर पिता-पुत्र को गिरा दिए।

इसके बाद कार सवार उतरकर दोनों की पिटाई करने लगे। दीपक गहनों से भरा बैग बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गए। बदमाशों ने उनके बेटे आर्यन को जबरन कार में बैठा लिया। बेटे को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ते हुए राहगीरों से गुहार लगाई। अपने को फंसता देखकर कार सवार दोनों के ऊपर फायरिंग करते हुए गहने लेकर निकल गए।

RELATED ARTICLES

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...