Wednesday, March 18, 2026
Home Crime UP जमीन को लेकर किसान की बेरहमी से हत्या, हाथ का अंगूठा और...

जमीन को लेकर किसान की बेरहमी से हत्या, हाथ का अंगूठा और पैर की काटी अंगुली

मार पीटकर तोड़ी हड्डियां

मथुरा। वृंदावन में सुनरख मार्ग स्थित सौभरि वन के समीप रतनछतरी मोहल्ला निवासी किसान की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। बेटों की सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कोतवाली क्षेत्र के रतनछतरी मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय ब्रजलाल निषाद उर्फ बिरजो पुत्र केशवदेव मंगलवार की दोपहर साढ़े तीन बजे सुनरख मार्ग स्थित सौभरि वन के समीप गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। जिसकी सूचना पिता के ही फोन से एक अज्ञात व्यक्ति ने बेटे कुंवरपाल निषाद को दी। मृतक के बेटे कुंवरपाल निषाद ने बताया दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसे सूचना मिली थी। तब वह घटना स्थल से करीब 4 किमी दूर था। ई-रिक्शा चालक बेटा कुंवर पाल जब वह मौके पर पहुंचा तो पिता के बाएं हाथ का अंगूठा कटा हुआ, गर्दन पर कटे का निशान, पैर की अंगुली भी कटी हुई थी। मार पीटकर हड्डियां तोड़ दी गई हैं।

वो तत्काल पिता को जिला संयुक्त चिकित्सालय उपचार के लिए लेकर पहुंचा। जहां हालत गंभीर होने पर मथुरा रेफर कर दिया। मथुरा में चिकित्सकों ने घायल पिता को मृत घोषित कर दिया। उसने बताया नशा करने के दौरान किसी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। कुंवरपाल ने पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों को घटना की पूरी जानकारी होने का आरोप लगाया। उसने बताया कि इन तीन लोगों के साथ वह दोपहर को कार से घर से बाहर गए थे।

उसने बताया कि करीब दो माह पहले कालीदह पर लोगों ने पिता पर हमला किया था। बताया जा रहा है कि मृतक का क्षेत्र में ही रहने वाले कुछ लोगों से जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया सौभरिवन के समीप घायल अवस्था में मिले वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संभवत: नशा करने के दौरान किसी ने उसके साथ घटना को अंजाम दे दिया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

कानपुर में सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप में चोरी, 8 लाख का माल लेकर फरार हुए चोर

Kanpur Crime News: कानपुर में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चकेरी...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...