Thursday, March 19, 2026
Home Crime UP आबकारी टीम ने ट्रक में 5200 लीटर एल्कोहल से भरे 26 ड्रम...

आबकारी टीम ने ट्रक में 5200 लीटर एल्कोहल से भरे 26 ड्रम किए बरामद, चालक गिरफ्तार

अलीगढ़। अवंतीबाई चौराहा के निकट आबकारी टीम ने एक ट्रक से करीब 5200 लीटर एल्कोहल (आइसोप्रोपिल एल्कोहल) से भरे 26 ड्रम बरामद किए हैं। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह एल्कोहल तालानगरी से बुलंदशहर की ओर ले जाया जा रहा था। जिस कंपनी के नाम पर इसे ले जाया जा रहा था, उसे तीन साल पहले जहरीली शराब से 121 लोगों की मौत होने के बाद सील कर दिया गया था।

आबकारी विभाग की एक टीम अवैध शराब की बिक्री व तस्करी रोकने के लिए अवंतीबाई चौराहा के निकट वाहन चेकिंग कर रही थी। टीम ने शक होने पर एक ट्रक को रोका तो उसमें 26 ड्रम रखे थे। वाहन चालक ने अपना नाम शदमन पुत्र जफर अली निवासी 134 मिश्रीपुर टब्बरगंज शाहजहांपुर बताया। ड्रम के बारे में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। आबकारी निरीक्षक वरुण नायक ने कागजात मांगे तो उसने माल के संबंध में हापुड़ की एक कंपनी द्वारा जारी टैक्स इनवॉइस दिखाई, उस पर ड्रमों से भरे पदार्थ का नाम आईपीए (आइसोप्रोपिल एल्कोहल) लिखा था। रिसीवर का नाम वरदार इंक सॉलवेंट प्रा. लि. सेक्टर एक रामघाट रोड इंडस्ट्रीयल एरिया तालानगरी लिखा पाया गया। लेकिन ट्रक अलीगढ़ से बुलंदशहर की ओर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि टैक्स इनवॉइस में उल्लेखित कंपनी का साल 2021 में अलीगढ में हुए विषाक्त शराब कांड में संल्पित होने के कारण लाइसेंस (एफएल 41) आबकारी विभाग ने निरस्त कर दिया था। उस समय जहरीली शराब से 121 लोगों की मौत हुई थी। कंपनी का परिसर वर्तमान में सील है। इसके बाद आबकारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह को मौके पर बुलाया गया। ड्रमों से एल्कोहल की गंध आ रही थी। मौके पर ही रैंडम आधार पर ड्रमों से तरल पदार्थ निकाल कर तनकी की गई तो उसकी तीव्रता 98.5 प्रतिशत वीवी थी। अवैध शराब निर्माण में इसका इस्तेमाल किए जाने की आशंका है।

जिला आबकारी अधिकारी डीके गुप्ता ने बताया कि एल्कोहल बनाने का इस्तेमाल इंक बनाने में भी किया जाता है। 20 दिसंबर को जो एल्कोहल पकड़ी गई, उसे पुलिस को सौंप दिया गया है, रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। इस मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...