सेक्टर-29 लूटकांड के संदिग्धों से भिड़ी पुलिस, तीन अवैध पिस्टल बरामद
हरियाणा। पानीपत के सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में 13 अक्टूबर 2025 की लूट व फायरिंग केस के संदिग्धों को पकड़ने गई पुलिस की देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस फायरिंग में दो आरोपी पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए खानपुर PGI में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से तीन अवैध पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, जिंद जिले के जवाहरा-शाहपुर रोड पर रात 2-3 बजे के बीच पुलिस ने नवीन, संदीप और उनके साथी दीपक को घेरने की कोशिश की थी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी और बाइक से भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदीप और सन्नी घायल हुए।
उधर, इस पूरे मामले में इसराना थाना में नई FIR भी दर्ज हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।







