ग्रामीणों में दहशत, रोहतक पुलिस ने हमलावरों की तलाश तेज की
रोहतक। गांव बलियाना में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के पिता–पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान धर्मवीर उर्फ टिल्लू और उसके बेटे दीपक के रूप में हुई। वारदात के बाद ग्रामीणों में डर और दहशत का माहौल है।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ लग रहा है। बताया जा रहा है कि हमलावर अचानक आए, बाप–बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।
सूचना पर रोहतक पुलिस की कई टीमें तुरंत गांव पहुंचीं और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। इस हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में खलबली मची है।







