पंजाब। फिरोजपुर में बुधवार देर रात आइसक्रीम खाने पर हुए विवाद में गोलियां चल गई। फायरिंग में दुकान मालिक और एक महिला घायल हो गए। विवाद शहर में नई खुली आइसक्रीम की दुकान पर हुआ। आइसक्रीम खाने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच में विवाद हो गया। इसी बीच ग्राहक ने दुकानदार पर गोली दाग दी। गोली दुकानदार की पीठ पर लगी है। इसके अलावा आइसक्रीम खाने आई एक महिला को भी गोली लगी है। महिला को फिरोजपुर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। गंभीर जख्मी दुकानदार को लुधियाना रेफर कर दिया गया है।







