Thursday, March 19, 2026
Home Crime UP घर से खेत के लिए निकली नाबालिग लड़की का मिला शव, पोस्टमार्टम...

घर से खेत के लिए निकली नाबालिग लड़की का मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली इलाके के भिटिया गांव में स्थित पोखरे में एक किशोरी का उतरता हुआ शव मिला। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिजनों के मुताबिक, किशोरी शाम को खेत की ओर जाने की बात कहकर निकली थी। सुबह वह लोग गुमशुदगी का तहरीर देने के लिए बांसी कोतवाली गए थे। इसी बीच लाश मिलने की सूचना मिली। क्षेत्र के भिटिया गांव निवासी सरहना (15) पुत्री जब्बार सोमवार शाम छह बजे के करीब घर से खेत की ओर गई थी।

वह जब देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। परिवार के लोगों ने मंगलवार को सुबह दस बजे बांसी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई। दो बजे के करीब कोई व्यक्ति शौच के लिए गांव के पश्चिम पोखरे की तरफ गया था, वहां देखा लड़की की लाश पड़ी थी। उसने इसकी सूचना गांव वालों को दी। मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव को देखा तो सरहना के रूप में पहचान हुई। सूचना पर पहुची बांसी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब्बार का एक बेटा और आठ बेटी है।

कुल नौ बच्चे हैं, जिसमें सरहना पांचवें नंबर की पुत्री थी। जब्बार घर पर ही रह कर मेहनत मजदूरी करता है। इस घटना से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में बांसी कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...