Saturday, March 14, 2026
Home Crime Delhi पालम गांव में डेयरी संचालक की चाकू से हत्या, नाबालिग समेत 5...

पालम गांव में डेयरी संचालक की चाकू से हत्या, नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली- दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम गांव इलाके में एक डेयरी संचालक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। इनमें एक मुख्य आरोपी नाबालिग है, जबकि दो आरोपी वयस्क बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 4 मार्च को मणिपाल अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक युवक को चाकू लगने के बाद गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने 25 वर्षीय पुनीत यादव को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस टीम घटनास्थल महावीर एन्क्लेव की गली नंबर-7 पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जानकारी मिली कि कुछ युवकों ने पुनीत पर चाकू से हमला किया था। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की।

फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी नाबालिग समेत अन्य तीन नाबालिगों को भी हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार वयस्क आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र और ओमकार के रूप में हुई है, जो दूध का कारोबार करते हैं।

पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी नाबालिग को मृतक द्वारा बार-बार चिढ़ाए जाने से नाराजगी थी। इसी वजह से उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे सबक सिखाने की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक हमले के दौरान आरोपियों ने नशा भी किया हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

सुल्तानपुरी थाने में सीबीआई का छापा, 20 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात की...

बाहरी दिल्ली में 10 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, वीजा खत्म होने के बाद रह रहे थे अवैध रूप से

नई दिल्ली- बाहरी दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 10 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच में पता चला कि...

लाहौरी गेट के होटल में युवती की हत्या, गला घोंटकर मारने का आरोप

नई दिल्ली- उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में एक होटल के कमरे से 24 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

हिमाचल प्रदेश के मल्होट में 45 वर्षीय भेड़ पालक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी फरार

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के एक भेड़ पालक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। यह वारदात थाना शाहतलाई क्षेत्र के तहत आने वाले मल्होट...

सुनाम के गांव में 16 वर्षीय प्रवासी किशोरी ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी

सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) - पंजाब के सुनाम क्षेत्र के एक गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 16 वर्षीय प्रवासी किशोरी...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आईएसआई से जुड़े मॉड्यूल के दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर (पंजाब)- पंजाब के अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित हथियार तस्करी और आतंक से जुड़े...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

पंजोड़ा गांव में चोरी की वारदात से दहशत, रात में खुले दरवाजे का उठाया फायदा

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बंगाणा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत...

सहारनपुर में अधिवक्ता के घर घुसे बदमाश, पत्नी-बेटी को बंधक बनाकर हजारों की नकदी लूटी

Saharanpur Crime News: सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक अधिवक्ता के घर लूट की घटना सामने आई है। बाइक...

पुरानी रंजिश में परिवार की कार पर पीछे से किया हमला, टक्कर के बाद पेड़ से टकराई गाड़ी

भिवानी: हरियाणा के Delhi–Pilani National Highway 709E पर शनिवार सुबह एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते...

झुंडपुरा में शादी समारोह में खूनी झगड़ा, न्योछावर के पैसों के विवाद में किशोर की हत्या

नोएडा - ग्रेटर नोएडा के झुंडपुरा इलाके में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब न्योछावर के पैसों को लेकर हुए...

सुल्तानपुरी थाने में सीबीआई का छापा, 20 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात की...