Thursday, March 19, 2026
Home Crime UP झांसी में डेयरी संचालक की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या

झांसी में डेयरी संचालक की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या

बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे अरविंद यादव को 12 से अधिक बदमाशों ने घेरकर मारी गोलियां

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला गांव में सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। डेयरी संचालक अरविंद यादव (38) अपनी पत्नी संगीता के साथ बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे, तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। हमलावरों ने संगीता के साथ मारपीट कर सड़क पर गिरा दिया और गोलियों की बौछार कर मौके से फरार हो गए।

गोलियों की आवाज से गांव और बाजार में अफरा-तफरी मच गई, दुकानदारों ने तत्काल शटर गिरा दिए। हत्या की खबर फैलते ही भोजला और आसपास के क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

घटना के बाद मृतक की पत्नी ने गांव के पूर्व प्रधान और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने नौ नामजद समेत अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी।

पुलिस को शक है कि इस वारदात की कई दिनों तक रेकी की गई और मौके का इंतजार कर बदमाशों ने अरविंद की हत्या को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी अपने घरों पर ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पत्नी संगीता ने बताया कि किस्त भरने के लिए वे दोनों करीब ढाई लाख रुपये निकालकर लौट रहे थे। तभी 12 से ज्यादा हमलावरों ने घेरकर अरविंद पर गोलियां दाग दीं। गंभीर रूप से घायल अरविंद को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...