Friday, September 18, 2026
Home Crime India बहराइच में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, महिला से...

बहराइच में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, महिला से मंगलसूत्र लूटकर था फरार

बहराइच। तीन दिन पहले महिला से मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश की गुरुवार रात नानपारा इलाके में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है।

घायल बदमाश की पहचान कोतवाली देहात क्षेत्र के अगापुरब शेख दहीर निवासी असलम उर्फ सुहैल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी नानपारा में भर्ती कराया है।

नवाबगंज के साईं गांव निवासी 45 वर्षीय गायत्री देवी मंगलवार को मटेरा स्थित जंगलीनाथ मंदिर दर्शन के लिए गई थीं। दर्शन के बाद वह ई-रिक्शा से अपने ससुराल सुवागाढ़ा, लखीमपुर खीरी जाने के लिए नानपारा की ओर जा रही थीं।

नानपारा हाईवे पर दुर्गापुरवा के पास पीछे से बाइक पर पहुंचे बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की थीं।

गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश नानपारा से निबिया नहर पुलिया होते हुए रुपईडीहा जाने वाले मार्ग पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई।

एसपी ने देर रात घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश का एक साथी तूफान भी एक दिन पहले पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...