Wednesday, March 18, 2026
Home Crime Delhi क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: लग्जरी कार चोर गिरोह दबोचा

क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: लग्जरी कार चोर गिरोह दबोचा

फर्जी दस्तावेजों से पंजाब में गाड़ियां बेचने वाले चार आरोपी पुलिस रिमांड पर

दिल्ली, दिल्ली-एनसीआर में लग्जरी गाड़ियों की चोरी कर उन्हें पंजाब में बेचने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में पंजाब के चार लोगों को पकड़ा है और इनके पास से करोड़ों की 21 महंगी कारें बरामद की हैं।

पुलिस जांच में जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें अमृतसर निवासी अवतार सिंह उर्फ सन्नी अरोड़ा और हरप्रीत सिंह उर्फ हन्नी, लुधियाना के परमदीप उर्फ लोटी और फिरोजपुर का मनप्रीत उर्फ बऊ शामिल हैं। इनके पास से फॉर्च्यूनर, थार, क्रेटा, ब्रेजा और हेरियर जैसी गाड़ियां बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत करोड़ों में है।

क्राइम ब्रांच की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता के अनुसार, उनकी टीम दिल्ली में हो रही लग्जरी कार चोरी की वारदातों को लेकर पहले से निगरानी कर रही थी। 7 मई को इंस्पेक्टर दिलीप कुमार और उनकी टीम को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध एक बलेनो कार में डीएनडी फ्लाईओवर की ओर आ रहे हैं, जिसकी नंबर प्लेट फर्जी है। शाम करीब 6:30 बजे कार को रोका गया, और जांच में पता चला कि यह साकेत थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। कार में मौजूद अवतार और हरप्रीत को मौके से पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से दिल्ली आकर चोरी की गाड़ियां खरीदते थे, फिर उनकी फर्जी आरसी और नंबर प्लेट तैयार कर उन्हें पंजाब के अलग-अलग जिलों में बेच देते थे। पुलिस ने इस सुराग के आधार पर और छापेमारी की, जिससे 21 लग्जरी गाड़ियां बरामद की गईं। आरोपियों ने माना कि वे अब तक करीब 100 कारें इस तरह ठिकाने लगा चुके हैं।

गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जांच में सामने आया कि गाड़ियों की चोरी करने वाले दशरथ और राजकुमार नामक बदमाश इनसे जुड़े हुए हैं, जो दिल्ली में गाड़ियां बेचते थे। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में लगी है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...