Wednesday, March 18, 2026
Home Crime UP प्रेमी के लिए रची साजिश, पति की हत्या कर नदी में फेंका...

प्रेमी के लिए रची साजिश, पति की हत्या कर नदी में फेंका शव

सिद्धार्थनगर में खौफनाक वारदात से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश। सिद्धार्थनगर ज़िले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। यह हत्या करीब 18 साल पुरानी शादीशुदा ज़िंदगी के बाद अंजाम दी गई, जिसने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है।

नजरगढ़वा गांव की संगीता की शादी लगभग 18 साल पहले कन्नन नामक युवक से हुई थी। इस दंपती का एक 12 साल का बेटा भी है। लेकिन इस दौरान संगीता का संपर्क बलरामपुर के लक्षणपुर धर्मपुर निवासी अनिल शुक्ला उर्फ विवेक से हो गया और दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गए।

करीब डेढ़ साल से चल रहे प्रेम संबंध के चलते संगीता और अनिल ने मिलकर कन्नन को रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोप है कि संगीता पति को बलरामपुर ले गई, जहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसे पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया गया। इस अपराध को छिपाने के लिए संगीता ने दो जून को पुलिस थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी थी।

पुलिस जांच के दौरान जब संगीता से गहराई से पूछताछ की गई, तो उसने पूरी वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नदी से कंकाल की अवस्था में कन्नन के अवशेष बरामद किए, जिसकी पहचान कपड़ों के जरिए हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि संगीता और विवेक की मुलाकात एक ट्रेन यात्रा के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ती चली गईं। गांव वालों के अनुसार, कन्नन एक सरल स्वभाव का इंसान था, जिसका फायदा उठाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

फिलहाल पुलिस ने संगीता और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

कानपुर में सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप में चोरी, 8 लाख का माल लेकर फरार हुए चोर

Kanpur Crime News: कानपुर में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चकेरी...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

गोरखपुर में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान चाकुओं से गोदकर मार डाला

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा इलाके में मंगलवार सुबह एक भाजपा नेता की नृशंस हत्या से पूरे...