Crime Uttarakhand – Watch Dog Post https://watchdogpost.in National Crime News Portal Thu, 13 Aug 2026 11:34:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 230948576 मसूरी-देहरादून मार्ग पर पिकअप में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस https://watchdogpost.in/body-of-21-year-old-man-found-in-pickup-truck-on-mussoorie-dehradun-road-police-investigating/ https://watchdogpost.in/body-of-21-year-old-man-found-in-pickup-truck-on-mussoorie-dehradun-road-police-investigating/#respond Thu, 13 Aug 2026 11:34:18 +0000 https://watchdogpost.in/?p=28000

मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक पिकअप वाहन के अंदर 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान टकराना, कैंपटी निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। वह पिकअप वाहन चलाने का काम करता था।

पुलिस के मुताबिक, मनीष कुमार पिकअप लेकर मसूरी से देहरादून की ओर निकला था। इसी दौरान उसका भाई अनुज भी किसी काम से उसी दिशा में जा रहा था। रास्ते में अनुज की नजर सड़क किनारे खड़ी मनीष की पिकअप पर पड़ी। संदेह होने पर वह वाहन के पास पहुंचा तो अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए।

अनुज ने मनीष को वाहन के बाएं डाले पर सफेद रंग की पतली रस्सी के सहारे फंदे पर लटका देखा। उसने तुरंत फंदा खोलकर मनीष को वाहन के अंदर लिटाया और घटना की जानकारी कोलूखेत पुलिस चौकी को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

]]>
https://watchdogpost.in/body-of-21-year-old-man-found-in-pickup-truck-on-mussoorie-dehradun-road-police-investigating/feed/ 0 28000
हल्द्वानी में 13 वर्षीय बच्चे से कथित यौन अपराध की कोशिश, आरोपी हिरासत में https://watchdogpost.in/attempted-sexual-offense-against-13-year-old-child-in-haldwani-accused-in-custody/ https://watchdogpost.in/attempted-sexual-offense-against-13-year-old-child-in-haldwani-accused-in-custody/#respond Thu, 13 Aug 2026 05:19:49 +0000 https://watchdogpost.in/?p=27980

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय बच्चे के साथ कथित तौर पर यौन अपराध की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार, बच्चा कालाढूंगी रोड से जुड़ी एक दुकान पर गया था। आरोप है कि रात करीब आठ बजे एक युवक उसे दुकान के अंदर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। इसी दौरान बाहर मौजूद एक व्यक्ति की नजर घटना पर पड़ गई। शोर मचने के बाद आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया।

मामले की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला सामने आने के बाद कुछ लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे। स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाकर कानून-व्यवस्था या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

]]>
https://watchdogpost.in/attempted-sexual-offense-against-13-year-old-child-in-haldwani-accused-in-custody/feed/ 0 27980
राजपुर रोड पर पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर बनाया वीडियो, पुलिस ने युवक को दबोचा https://watchdogpost.in/youth-nabbed-by-police-after-making-a-video-brandishing-a-pistol-shaped-lighter-on-rajpur-road/ https://watchdogpost.in/youth-nabbed-by-police-after-making-a-video-brandishing-a-pistol-shaped-lighter-on-rajpur-road/#respond Wed, 05 Aug 2026 10:08:50 +0000 https://watchdogpost.in/?p=27837

देहरादून। राजधानी देहरादून में सोशल मीडिया पर पिस्टल जैसी वस्तु कमर में लगाकर बाइक चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। जांच में सामने आया कि युवक की कमर में असली हथियार नहीं, बल्कि पिस्टल के आकार का गैस लाइटर था, जिसे उसने ऑनलाइन मंगाया था। पुलिस ने बाइक सीज कर लाइटर बरामद कर लिया और युवक को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी।

वायरल वीडियो पर पुलिस ने लिया संज्ञान

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक राजपुर रोड पर मोटरसाइकिल चलाते समय अपनी कमर में पिस्टल जैसी वस्तु लगाए हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो के वायरल होने के बाद आम लोगों में भय का माहौल बनने लगा। मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने तत्काल राजपुर थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

18 वर्षीय युवक हिरासत में

पुलिस ने वीडियो के आधार पर मोटरसाइकिल संख्या UK08AB-2380 का पता लगाकर चालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक की पहचान गौरव कुमार (18 वर्ष), निवासी हिम्मतनगर, सहारनपुर के रूप में हुई।

ऑनलाइन मंगाया था पिस्टलनुमा गैस लाइटर

जांच के दौरान युवक ने बताया कि उसने शौकिया तौर पर वीडियो बनाने के लिए एक शॉपिंग ऐप से पिस्टल के आकार का गैस लाइटर खरीदा था। उसका उद्देश्य सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना था।

बाइक सीज, लाइटर बरामद

पुलिस ने युवक को भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही उसकी मोटरसाइकिल को सीज कर पिस्टलनुमा गैस लाइटर बरामद कर लिया। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसे कृत्य न करें, जिनसे आमजन में भय या भ्रम की स्थिति पैदा हो।

]]>
https://watchdogpost.in/youth-nabbed-by-police-after-making-a-video-brandishing-a-pistol-shaped-lighter-on-rajpur-road/feed/ 0 27837
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी से अवैध शराब की खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार https://watchdogpost.in/major-crackdown-by-the-excise-department-consignment-of-illicit-liquor-seized-from-a-scooter-smuggler-arrested/ https://watchdogpost.in/major-crackdown-by-the-excise-department-consignment-of-illicit-liquor-seized-from-a-scooter-smuggler-arrested/#respond Wed, 05 Aug 2026 05:14:26 +0000 https://watchdogpost.in/?p=27817

देहरादून। आबकारी विभाग की जनपदीय प्रवर्तन टीम ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। देर रात कैनाल रोड स्थित काठबंगला पुल के पास चेकिंग के दौरान एक स्कूटी से भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट और आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने देर रात मुखबिर की सूचना पर काठबंगला पुल, कैनाल रोड क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान UK07FB5856 नंबर की स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान स्कूटी के पायदान पर रखे सफेद रंग के बैग से 44 पाउच माल्टा देशी शराब और 49 क्वार्टर विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके पर मौजूद आरोपी सुनील कुमार पुत्र मेवा राम को गिरफ्तार कर लिया गया।

आबकारी विभाग ने आरोपी के कब्जे से बरामद शराब और घटना में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

]]>
https://watchdogpost.in/major-crackdown-by-the-excise-department-consignment-of-illicit-liquor-seized-from-a-scooter-smuggler-arrested/feed/ 0 27817
ऋषिकेश में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ढाबे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद https://watchdogpost.in/%e0%a4%8b%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%ac%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%95/ https://watchdogpost.in/%e0%a4%8b%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%ac%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%95/#respond Fri, 31 Jul 2026 10:11:24 +0000 https://watchdogpost.in/?p=27741

देहरादून। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने ऋषिकेश क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी विभाग की ऋषिकेश टीम और जनपदीय प्रवर्तन दल, देहरादून की संयुक्त टीम ने श्यामपुर और छिद्दरवाला क्षेत्र में छापेमारी कर एक ढाबे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आबकारी विभाग के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के तहत श्यामपुर और छिद्दरवाला क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर संयुक्त टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान छिद्दरवाला स्थित एक ढाबे की तलाशी लेने पर वहां अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी।

छापेमारी के दौरान टीम ने आरोपी राहुल पुत्र किरण पाल, हाल निवासी छिद्दरवाला, को मौके से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 70 पव्वे अंग्रेजी शराब, 22 अध्धे अंग्रेजी शराब और 20 बीयर बरामद की गईं। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

यह कार्रवाई आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में की गई। अभियान में जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून और ऋषिकेश की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

]]>
https://watchdogpost.in/%e0%a4%8b%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%ac%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%95/feed/ 0 27741
मसूरी में महिला ने घर के भीतर फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी https://watchdogpost.in/woman-takes-her-own-life-by-hanging-herself-inside-her-home-in-mussoorie-police-investigating/ https://watchdogpost.in/woman-takes-her-own-life-by-hanging-herself-inside-her-home-in-mussoorie-police-investigating/#respond Thu, 30 Jul 2026 07:45:23 +0000 https://watchdogpost.in/?p=27723

मसूरी। उत्तराखंड के मसूरी शहर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। लाइब्रेरी–किंग्रेग मार्ग स्थित हुसैनगंज क्षेत्र में महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। देर रात फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

घर के अंदर फंदे से लटका मिला शव

पुलिस के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर अपनी चुनरी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दी। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

सात वर्ष से कम पुरानी थी शादी

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मृतका के पति होमगार्ड में तैनात हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था और उनकी शादी को अभी सात वर्ष पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे मामलों में कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रशासन की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई कराई जाएगी।

एफएसएल टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

]]>
https://watchdogpost.in/woman-takes-her-own-life-by-hanging-herself-inside-her-home-in-mussoorie-police-investigating/feed/ 0 27723
भ्रष्टाचार पर वार, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो सरकारी कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार https://watchdogpost.in/crackdown-on-corruption-two-government-employees-arrested-red-handed-while-accepting-a-bribe-of-%e2%82%b914000/ https://watchdogpost.in/crackdown-on-corruption-two-government-employees-arrested-red-handed-while-accepting-a-bribe-of-%e2%82%b914000/#respond Wed, 29 Jul 2026 14:02:49 +0000 https://watchdogpost.in/?p=27711

देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ऊधमसिंहनगर के सितारगंज तहसील कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई करते हुए संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। दोनों कर्मचारियों पर सरकारी कार्य के बदले शिकायतकर्ता से अवैध धनराशि मांगने का आरोप है।

ऊधमसिंहनगर जिले की सितारगंज तहसील में सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा और वरिष्ठ सहायक भूपेन्द्र सिंह राणा शामिल हैं।

सतर्कता अधिष्ठान को मिली शिकायत के अनुसार, संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा भूमि की कुर्की समाप्त कर संपत्ति को बंधनमुक्त कराने के एवज में शिकायतकर्ता से ₹10 हजार की रिश्वत मांग रहे थे। वहीं वरिष्ठ सहायक भूपेन्द्र सिंह राणा शिकायतकर्ता की पत्नी के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण से संबंधित वसूली प्रमाणपत्र (आरसी) की कार्रवाई समाप्त कराने के लिए ₹6 हजार की मांग कर रहे थे।

शिकायत का सत्यापन किए जाने पर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया।

बुधवार को टीम ने सितारगंज तहसील कार्यालय में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा को शिकायतकर्ता से ₹8 हजार और वरिष्ठ सहायक भूपेन्द्र सिंह राणा को ₹6 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को उनके कार्यालय से ही हिरासत में लिया गया।

सतर्कता अधिष्ठान ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आने की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है या भ्रष्टाचार से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो उसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर की जा सकती है।

]]>
https://watchdogpost.in/crackdown-on-corruption-two-government-employees-arrested-red-handed-while-accepting-a-bribe-of-%e2%82%b914000/feed/ 0 27711
इंस्टाग्राम रील के बाद युवक को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा https://watchdogpost.in/youth-receives-death-threat-after-instagram-reel-police-register-a-case/ https://watchdogpost.in/youth-receives-death-threat-after-instagram-reel-police-register-a-case/#respond Mon, 27 Jul 2026 12:03:17 +0000 https://watchdogpost.in/?p=27688

हरिद्वार। हरिद्वार में इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करने के बाद एक युवक को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। साइबर पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ऑडियो क्लिप की जांच की, जिसमें प्रथम दृष्टया धमकी दिए जाने की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया से जुड़ा एक मामला पुलिस तक पहुंचा है। शिकायतकर्ता चिराग दवानी, जो शहर के एक होटल में कार्यरत हैं, ने साइबर पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम पर रील साझा करने के बाद उन्हें मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई।

शिकायत में चिराग दवानी ने बताया कि आरोपी दीपक गुप्ता उर्फ बंटी पहले उसी होटल में कार्यरत था। अनुशासनहीनता और दुर्व्यवहार की शिकायतों के चलते होटल प्रबंधन ने उसकी सेवाएं समाप्त कर दी थीं। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, शिकायत के साथ उपलब्ध कराई गई ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में फोन पर धमकी देने के आरोप सही पाए गए। इसके आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

]]>
https://watchdogpost.in/youth-receives-death-threat-after-instagram-reel-police-register-a-case/feed/ 0 27688
काशीपुर में किराये के मकान में विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी https://watchdogpost.in/sensation-in-kashipur-after-married-womans-body-is-found-in-a-rented-house-police-have-launched-an-investigation/ https://watchdogpost.in/sensation-in-kashipur-after-married-womans-body-is-found-in-a-rented-house-police-have-launched-an-investigation/#respond Sat, 25 Jul 2026 06:23:35 +0000 https://watchdogpost.in/?p=27652

पंखे से लटका मिला महिला का शव

काशीपुर। उत्तराखंड के काशीपुर में किराये के मकान में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। महिला का शव कमरे में पंखे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। वहीं, मृतका के पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।

पुलिस के अनुसार, मृतका नेहा अपने पति रोहित के साथ काशीपुर के हरियावाला क्षेत्र में किराये के मकान में रहती थी। गुरुवार दोपहर कमरे में उसका शव चुनरी के सहारे पंखे से लटका मिला। घटना के समय उसका पति ई-रिक्शा चलाने के लिए घर से बाहर गया हुआ था, जबकि उनका पांच वर्षीय बेटा दादा-दादी के पास रह रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही सूर्या चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया। आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मृतका के पिता उदयराज ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बेटी की मौत पर संदेह जताया है और पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जांच के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी।

क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

]]>
https://watchdogpost.in/sensation-in-kashipur-after-married-womans-body-is-found-in-a-rented-house-police-have-launched-an-investigation/feed/ 0 27652
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार https://watchdogpost.in/accused-arrested-for-stealing-bells-from-a-temple-in-dehradun/ https://watchdogpost.in/accused-arrested-for-stealing-bells-from-a-temple-in-dehradun/#respond Fri, 24 Jul 2026 12:12:22 +0000 https://watchdogpost.in/?p=27648

अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया सामान हुआ बरामद

देहरादून। कैंट थाना पुलिस ने मंदिर से घंटियां चोरी करने की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मंदिर की घंटियां भी बरामद कर ली हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार 22 जुलाई को चांदमारी घंघोड़ा निवासी लव कुमार तमांग ने कैंट कोतवाली में मंदिर से अज्ञात चोर द्वारा घंटियां चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की गतिविधियों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 23 जुलाई को चेकिंग अभियान के दौरान कैंट क्षेत्र के चेरी ग्राउंड के पास से आरोपी विशाल थापा को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से मंदिर से चोरी की गई घंटियां बरामद हुईं। पूछताछ में विशाल थापा ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने मंदिर से घंटियां चुराई थीं। उसने चोरी का सामान बेचने की योजना बनाई थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल थापा, पुत्र रामपाल थापा, निवासी चांदमारी, घंघोड़ा, थाना कैंट, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

]]>
https://watchdogpost.in/accused-arrested-for-stealing-bells-from-a-temple-in-dehradun/feed/ 0 27648