Thursday, March 19, 2026
Home Crime Uttarakhand बहला फुसलाकर नाबालिग की शादी कराने के मामले में चार के खिलाफ...

बहला फुसलाकर नाबालिग की शादी कराने के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा

काशीपुर।  बहला फुसलाकर नाबालिग का विवाह कराने के मामले में ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस अब मामले में आरोपो की जांच कर रही है। देर रात एएचटीयू रुद्रपुर प्रभारी इंस्पेक्टर जीतो कांबोज ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि चाइल्ड हेल्प लाइन रुद्रपुर की काउंसलर चांदनी ने उन्हें बताया कि काशीपुर में एक 16 साल की नाबालिग की शादी जबरन अग्रवाल सभा के पास रहने वाले बॉबी गुप्ता के साथ शिव मंदिर में कर दी गई है। उन्हें यह सूचना खुद नाबालिग लड़की ने दी है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए वह ममता मेहरा, चालक हेड कांस्टेबल हरजिंदर सिंह के साथ काशीपुर पहुंची। जहां चाइल्ड हेल्प लाइन की केस वर्कर दीपा मेहरा से मिली। थाने से अतिरिक्त पुलिस बल लेकर नाबालिग लड़की के घर पहुंची। जहां से नाबालिग और उसकी मां को थाने में लाकर पूछताछ की। मौके पर सायराबानो सामाजिक जन कल्याण समिति की सचिव राजकौर भी मौजूद रही। किशोरी व उसकी मां से संयुक्त पूछताछ के दौरान नाबालिग नवविवाहिता ने बताया कि मंसा देवी मंदिर वाली गली में नितिन कुमार की परचून की दुकान है। वह परचून की दुकान पर घर का सामान लेने अक्सर जाती थी। नितिन कुमार ने उसकी मां से उसकी शादी की बात की। लेकिन उसने मना कर दिया। क्योंकि वह अभी नाबालिग थी। लेकिन नितिन कुमार ने उसकी मां को बहला-फुसला कर जबरदस्ती उसकी मर्जी के खिलाफ राजकुमार गुप्ता के बेटे बॉबी गुप्ता से आठ अगस्त को शिव मंदिर में करवा दी।

शादी के कार्ड बॉबी गुप्ता के पिता राजकुमार गुप्ता ने छपवाये थे। एएचटीयू रुद्रपुर प्रभारी इंस्पेक्टर जीतो काम्बोज की तहरीर पर पुलिस ने बॉबी गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, नितिन कुमार व शादी करवाने वाले पंडित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...