Thursday, September 17, 2026
Home Crime India 45 लाख का लोन दिलाने का झांसा, कारोबारी से 22.53 लाख रुपये...

45 लाख का लोन दिलाने का झांसा, कारोबारी से 22.53 लाख रुपये की साइबर ठगी

महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में कम ब्याज पर बड़ा लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। गांव कैमला निवासी एक व्यक्ति से अज्ञात ठग ने फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बनकर 45 लाख रुपये का लोन मंजूर कराने का भरोसा दिलाया और अलग-अलग बहानों से 22.53 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। जब पीड़ित ने लोन या जमा रकम वापस मांगी तो आरोपी ने धमकियां देना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फोन कॉल से शुरू हुआ ठगी का खेल

पुलिस को दी शिकायत में मनोज कुमार ने बताया कि 10 जुलाई को उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताते हुए कम ब्याज दर पर 40 से 45 लाख रुपये का बिजनेस लोन उपलब्ध कराने की बात कही। लोन प्रक्रिया शुरू करने के लिए उसने आधार कार्ड और पैन कार्ड की कॉपी मंगवाई, जिसे शिकायतकर्ता ने भेज दिया।

सिबिल स्कोर का बहाना बनाकर ऐंठे लाखों रुपये

दस्तावेज मिलने के बाद आरोपी ने मनोज कुमार को बताया कि उनका सिबिल स्कोर ठीक नहीं है और लोन स्वीकृत कराने के लिए प्रोसेसिंग फीस, सिक्योरिटी, टैक्स और अन्य शुल्क जमा कराने होंगे। आरोपी ने अलग-अलग तारीखों में विभिन्न बैंक खातों और फोनपे के जरिए कुल 22 लाख 53 हजार 900 रुपये जमा करवा लिए।

पैसे मांगने पर मिली धमकियां

जब काफी समय बीतने के बाद भी लोन की राशि नहीं मिली तो मनोज कुमार ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उन्हें धमकियां देना शुरू कर दिया और संपर्क से बचने लगा। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

आर्थिक अपराध शाखा कर रही जांच

मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा, नारनौल की उपनिरीक्षक सारिका की निगरानी में की गई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने बैंक लेन-देन के दस्तावेज, ऑनलाइन भुगतान का रिकॉर्ड और आरोपी के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी। साक्ष्यों के आधार पर दिल्ली निवासी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...