Saturday, March 14, 2026
Home Crime Delhi बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग...

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार 

नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। गाजीपुर थाना पुलिस ने पहले कातिलाना हमले का केस दर्ज किया था, जिसे लड़के की मौत के बाद हत्या में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने वारदात मे शामिल 15 से 17 साल के चार नाबालिगों को पकड़ लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वारदात के समय ये नशे में थे। पुलिस के मुताबिक, अरुण परिवार के साथ मुल्ला कॉलोनी के पास पेपर मार्केट की झुग्गी में रहते थे। वह मूल रूप से यूपी के बहराइच से थे।

अरुण गुजरात में एक नमकीन की फैक्ट्री में काम करते थे, जो पांच दिन पहले ही छुट्टी लेकर परिवार से मिलने यहां आए थे। वह मंगलवार शाम 6:45 बजे अपने छोटे भाई और गांव के दो अन्य लड़कों के साथ पेपर मार्केट के करीब से गुजर रहे थे। इसी दौरान चार लड़के मिले। अरुण के 16 साल के छोटे भाई ने पुलिस को बताया कि वे लड़के भाई अरुण से बीड़ी मांगने लगे, जिन्होंने बीड़ी होने से इनकार किया। लड़के बीड़ी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। बहस होने लगी तो एक लड़के ने ईंट उठाकर उनके गांव के लड़के को मार दी। दो लड़कों ने अरुण को पकड़ा और चौथे ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। अरुण लहूलुहान होकर गिर पड़े। चारों लड़कों को पकड़ने की कोशिश की, जो फरार हो गए। अरुण एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।

एसएचओ धीरज सिंह की देखरेख में बनी एएसआई संजीव कुमार और सुरेंद्र सिंह की टीम ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया, जो नाबालिग निकले। पुलिस इनकी काउंसिलिंग कर रही है, जिनसे वारदात में इस्तेमाल चाकू अभी बरामद नहीं हुआ है। ये सभी स्कूल ड्रॉप आउट हैं, जो आसपास की मंडियों में छोटा-मोटा काम करते हैं। इनके घरवाले भी मछली या चाय बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद अरुण की बॉडी परिजनों को सौंप दी है।

RELATED ARTICLES

सुल्तानपुरी थाने में सीबीआई का छापा, 20 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात की...

बाहरी दिल्ली में 10 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, वीजा खत्म होने के बाद रह रहे थे अवैध रूप से

नई दिल्ली- बाहरी दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 10 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच में पता चला कि...

लाहौरी गेट के होटल में युवती की हत्या, गला घोंटकर मारने का आरोप

नई दिल्ली- उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में एक होटल के कमरे से 24 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

हिमाचल प्रदेश के मल्होट में 45 वर्षीय भेड़ पालक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी फरार

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के एक भेड़ पालक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। यह वारदात थाना शाहतलाई क्षेत्र के तहत आने वाले मल्होट...

सुनाम के गांव में 16 वर्षीय प्रवासी किशोरी ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी

सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) - पंजाब के सुनाम क्षेत्र के एक गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 16 वर्षीय प्रवासी किशोरी...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आईएसआई से जुड़े मॉड्यूल के दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर (पंजाब)- पंजाब के अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित हथियार तस्करी और आतंक से जुड़े...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

पंजोड़ा गांव में चोरी की वारदात से दहशत, रात में खुले दरवाजे का उठाया फायदा

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बंगाणा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत...

सहारनपुर में अधिवक्ता के घर घुसे बदमाश, पत्नी-बेटी को बंधक बनाकर हजारों की नकदी लूटी

Saharanpur Crime News: सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक अधिवक्ता के घर लूट की घटना सामने आई है। बाइक...

पुरानी रंजिश में परिवार की कार पर पीछे से किया हमला, टक्कर के बाद पेड़ से टकराई गाड़ी

भिवानी: हरियाणा के Delhi–Pilani National Highway 709E पर शनिवार सुबह एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते...

झुंडपुरा में शादी समारोह में खूनी झगड़ा, न्योछावर के पैसों के विवाद में किशोर की हत्या

नोएडा - ग्रेटर नोएडा के झुंडपुरा इलाके में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब न्योछावर के पैसों को लेकर हुए...

सुल्तानपुरी थाने में सीबीआई का छापा, 20 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात की...