adminwatch – Watch Dog Post https://watchdogpost.in National Crime News Portal Tue, 14 Jul 2026 10:31:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.1 230948576 ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद https://watchdogpost.in/big-action-under-operation-prahar-three-drug-smugglers-arrested/ https://watchdogpost.in/big-action-under-operation-prahar-three-drug-smugglers-arrested/#respond Tue, 14 Jul 2026 10:31:15 +0000 https://watchdogpost.in/big-action-under-operation-prahar-three-drug-smugglers-arrested/

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में लिप्त अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विकासनगर और डोईवाला थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 20.06 ग्राम अवैध स्मैक और एक कार बरामद की गई है।

विकासनगर में दो तस्कर दबोचे

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान उदियाबाग स्थित चाय बागान रोड से ऑल्टो कार में सवार दिलशाद उर्फ शानू को 7.69 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, त्यागी फार्म हाउस के पास से जावेद को 5.96 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त ऑल्टो कार भी कब्जे में ले ली है।

डोईवाला में भी एक आरोपी गिरफ्तार

उधर, कोतवाली डोईवाला पुलिस ने तेलीवाला रोड पर वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान फरीद नामक युवक को 6.41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार फरीद का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पूर्व में चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

नशा तस्करों पर लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

]]>
https://watchdogpost.in/big-action-under-operation-prahar-three-drug-smugglers-arrested/feed/ 0 27534
सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई https://watchdogpost.in/4-people-arrested-for-assault-in-public-place-dalanwala-police-took-action/ https://watchdogpost.in/4-people-arrested-for-assault-in-public-place-dalanwala-police-took-action/#respond Mon, 13 Jul 2026 15:37:06 +0000 https://watchdogpost.in/4-people-arrested-for-assault-in-public-place-dalanwala-police-took-action/

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, कृष्णा कॉलोनी (कोरोनेशन अस्पताल के पीछे वाली गली) में सोमवार को एमडीडीए द्वारा पुलिस की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान दो पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए, जो देखते ही देखते कहासुनी से मारपीट में बदल गए।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता गया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए डालनवाला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार लोगों को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी:

अनुराधा सिंह (35 वर्ष)

चंद्र प्रताप सिंह (19 वर्ष)

राजीव यादव (29 वर्ष)

सागर कुमार (30 वर्ष)

 

]]>
https://watchdogpost.in/4-people-arrested-for-assault-in-public-place-dalanwala-police-took-action/feed/ 0 27532
फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार https://watchdogpost.in/3-day-mega-operation-of-police-in-faridabad-417-criminals-including-227-fugitives-arrested/ https://watchdogpost.in/3-day-mega-operation-of-police-in-faridabad-417-criminals-including-227-fugitives-arrested/#respond Mon, 13 Jul 2026 11:48:49 +0000 https://watchdogpost.in/3-day-mega-operation-of-police-in-faridabad-417-criminals-including-227-fugitives-arrested/

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशों पर अमल करते हुए 10 जुलाई से 12 जुलाई तक तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस मेगा ड्राइव के दौरान पुलिस ने अलग-अलग अपराधों में शामिल कुल 417 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 227 ऐसे ‘घोषित अपराधी’ (Proclaimed Offenders) और बेल जंपर शामिल हैं जो जमानत मिलने के बाद से फरार चल रहे थे। इसके अलावा पुलिस ने 47 लापता लोगों को भी ढूंढ निकाला है।

इस तीन दिवसीय अभियान के दौरान जिला पुलिस, क्राइम ब्रांच और विशेष यूनिट्स ने मिलकर ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया है, जिसमें शामिल हैं:

3 किलोग्राम से अधिक गांजा, 25 प्रतिबंधित इंजेक्शन और 1.3 ग्राम एमडीएमए (MDMA)।

अवैध रूप से रखी गई 17 पिस्तौल।

लगभग 2,000 बोतल देसी व अंग्रेजी (IMFL) शराब और 4 लीटर अवैध शराब।

जुआ अधिनियम के तहत ₹1.47 लाख से अधिक की नकदी।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस अभियान में नशा तस्करों से निपटने पर विशेष ध्यान दिया गया। एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत 9 मामले दर्ज कर ड्रग्स जब्त किए गए। वहीं, जुआ खेलने और सट्टा आयोजित करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 मामलों में 64 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से ₹1,47,590 नकद बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव करने और शांति भंग करने के आरोप में 57 लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि इस स्पेशल अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना, गंभीर मामलों में वांछित अपराधियों और लंबित वारंटियों को जेल भेजना तथा आम नागरिकों को एक सुरक्षित माहौल प्रदान करना था। उन्होंने साफ किया कि अपराधियों, ड्रग तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की यह सख्त कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

जनता से अपील: फरीदाबाद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9999150000, 0129-2227200 या आपातकालीन नंबर 112 पर दें। सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

]]>
https://watchdogpost.in/3-day-mega-operation-of-police-in-faridabad-417-criminals-including-227-fugitives-arrested/feed/ 0 27530
फरीदकोट में दिनदहाड़े घर में घुसकर दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी https://watchdogpost.in/in-faridkot-a-disabled-woman-was-brutally-murdered-by-entering-her-house-in-broad-daylight-sensation-spread-in-the-area/ https://watchdogpost.in/in-faridkot-a-disabled-woman-was-brutally-murdered-by-entering-her-house-in-broad-daylight-sensation-spread-in-the-area/#respond Mon, 13 Jul 2026 11:21:38 +0000 https://watchdogpost.in/in-faridkot-a-disabled-woman-was-brutally-murdered-by-entering-her-house-in-broad-daylight-sensation-spread-in-the-area/

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट शहर के भीड़भाड़ वाले मोहल्ला जानियां से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सोमवार दोपहर को एक 43 वर्षीय दिव्यांग (Physical Challenged) महिला की उनके ही घर के भीतर धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नीतू के रूप में हुई है। वारदात के वक्त वह घर पर पूरी तरह अकेली थीं। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, नीतू के पति प्रदीप कालड़ा एक सरकारी शिक्षक हैं। सोमवार सुबह वह हर रोज की तरह ड्यूटी पर चले गए थे, जबकि उनकी 17 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटा भी स्कूल गए हुए थे। दोपहर करीब दो बजे जब प्रदीप कालड़ा घर लौटे, तो उन्होंने कई बार घंटी बजाई। आमतौर पर दिव्यांग होने के बावजूद नीतू पति के आने पर दरवाजे तक आ जाती थीं, लेकिन सोमवार को अंदर से कोई हलचल नहीं हुई।

अनहोनी की आशंका होने पर प्रदीप ने पड़ोस की एक महिला को बुलाया। जब किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर देखा गया, तो कमरे का दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए। कमरे में नीतू का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। परिजनों के मुताबिक, उनके शरीर पर किसी तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए गए थे।

मृतका के परिवार का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं थी। शुरुआती तौर पर घर से किसी भी कीमती सामान या नकदी के चोरी होने की बात भी सामने नहीं आई है। ऐसे में सुरक्षित माने जाने वाले इस मोहल्ले में अकेली दिव्यांग महिला की हत्या क्यों की गई, इसकी वजह अभी पूरी तरह रहस्य बनी हुई है।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस बल और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरीदकोट के डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर हत्या की यह वारदात दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच अंजाम दी गई है। आरोपी की पहचान करने के लिए मोहल्ले में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मामले की हर संभावित पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

]]>
https://watchdogpost.in/in-faridkot-a-disabled-woman-was-brutally-murdered-by-entering-her-house-in-broad-daylight-sensation-spread-in-the-area/feed/ 0 27528
1.47 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का लाभार्थी खाताधारक हरियाणा से गिरफ्तार https://watchdogpost.in/major-action-in-digital-arrest-scam-of-rs-1-47-crore-beneficiary-account-holder-of-rs-50-lakh-arrested-from-haryana/ https://watchdogpost.in/major-action-in-digital-arrest-scam-of-rs-1-47-crore-beneficiary-account-holder-of-rs-50-lakh-arrested-from-haryana/#respond Mon, 13 Jul 2026 09:45:51 +0000 https://watchdogpost.in/major-action-in-digital-arrest-scam-of-rs-1-47-crore-beneficiary-account-holder-of-rs-50-lakh-arrested-from-haryana/

1.47 करोड रूपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ. की साईबर टीम कुमाऊं की एक ओर बडी कार्यवाही

माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरूद्ध जारी किया गया था गैर जमानती वारण्ट 

वर्ष 2025 में अभियुक्तगणों द्वारा रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त कुलपति को डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर की गयी थी साईबर धोखाधडी 

पीडिता (वरिष्ठ नागरिक) को 12 दिनों तक व्हाटसप कॉल के माध्यम से किया था डिजिटल अरेस्ट 

देहरादून- राज्य एसटीएफ की साइबर टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए डिजिटल अरेस्ट से संबंधित साइबर धोखाधड़ी के प्रकरण में FIR NO 21/2025 से सम्बन्धित अभियोग में 50 लाख रूपये के लाभार्थी खाताधारक वांछित अभियुक्त को हरियाणा राज्य से गिरफ्तार किया है। उक्त अभियोग में पूर्व में ही 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि माह अगस्त 2025 में नैनीताल निवासी पीडिता द्वारा डिजिटल अरेस्ट से सम्बन्धित अभियोग साईबर क्राईम रूद्रपुर में दर्ज कराया गया था, जिसमें साईबर अपराधियों द्वारा स्वयं को महाराष्ट्र साईबर क्राईम से बताते हुए पीडिता के नाम पर खुले बैंक खाते में मनी लाण्ड्रिंग के तहत 60 करोड रूपये की लेन-देन होने की बात कही गयी, जिसके लिये साईबर अपराधियों द्वारा पीडिता के खातों का ऑनलाईन वैरिफिकेशन किये जाने के नाम पर व्हाटसप कॉल पर ही 12 दिनों तक पीडित को “डिजिटली अरेस्ट” करते हुए विभिन्न खातों में कुल 1.47 करोड़ रूपये की धनराशि धोखाधडीपूर्वक जमा करायी गयी थी । गिरफ्तार अभियुक्त के बैंक खाते में साइबर ठगी से प्राप्त 50 लाख रूपये की धनराशि स्थानांतरित हुई थी। लगातार फरार चल रहे उक्त अभियुक्त को एसटीएफ की साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल साक्ष्यों एवं लगातार की जा रही निगरानी के आधार पर उसे गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।

गिरफ्तार अभियुक्त
भूपिन्दर सिंह पुत्र गुरचरन सिंह निवासी ग्राम पिलखनी, रविदास मन्दिर के पास, थाना शाह, जनपद अम्बाला, हरियाणा उम्र- 41 वर्ष
साईबर थाना पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक श्री अरूण कुमार
2- उ0नि0 श्री शंकर सिंह रावत
3- अ0उ0नि0 श्री सत्येन्द्र गंगोला
4- हे0कानि0 श्री सुरेन्द्र सिंह सामन्त
5- हे0कानि0 श्री मनोज कुमार

]]>
https://watchdogpost.in/major-action-in-digital-arrest-scam-of-rs-1-47-crore-beneficiary-account-holder-of-rs-50-lakh-arrested-from-haryana/feed/ 0 27525
पोक्सो मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार https://watchdogpost.in/the-accused-carrying-a-reward-of-rs-25000-in-the-pocso-case-was-arrested-from-haridwar-and-was-absconding-for-6-months/ https://watchdogpost.in/the-accused-carrying-a-reward-of-rs-25000-in-the-pocso-case-was-arrested-from-haridwar-and-was-absconding-for-6-months/#respond Mon, 13 Jul 2026 09:39:44 +0000 https://watchdogpost.in/the-accused-carrying-a-reward-of-rs-25000-in-the-pocso-case-was-arrested-from-haridwar-and-was-absconding-for-6-months/

एसएसपी देहरादून की लीडरशीप में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस

अभियुक्त पोक्सो एक्ट में चल रहा था वांछित

पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल रहा था अपने ठिकाने

अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त पर 25 हज़ार का ईनाम किया था घोषित

 देहरादून- अपराधियों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हेतु वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के साथ-साथ वांछित/ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

उक्त निर्देशो के क्रम में कोतवाली डोईवाला पर गंभीर धाराओं में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0- 326/2025, धारा 137(2), 65(1) बीएनएस और धारा 5 पोक्सो एक्ट (बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम), जिसमें डोईवाला निवासी एक व्यक्ति द्वारा दिनांक 15-12-2026 को कोतवाली डोईवाला पर तहरीर दी गई थी कि उनके पडोस में किराये पर रहने वाले कैलाश नाम के व्यक्ति द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नही है, को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा अभियुक्त के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए अभियुक्त के संभावित ठिकानो पर लगातार दबिशें दी गई, परन्तु अभियुक्त पुलिस से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी/पतारसी तथा तकनीकी विशलेषण की सहायता से अभियुक्त के अलीपुर इब्राहिमपुर हरिद्वार में होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर कोतवाली डोईवाला व एसओजी देहात की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 12-07-2026 को वांछित अभियुक्त कैलाश को ओम पैकिजिंग फैक्ट्री के पास, अलीपुर हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त

कैलाश चंद्र पुत्र जसराज, निवासी बुराखन बैयवार, थाना लाडगढ, जिया बैयवार, राजस्थान, हाल पता ओम पैकेजिंग फैक्ट्री, बहादराबाद, हरिद्वार, उम्र 32 वर्ष,

पुलिस टीम :-

01- निरी0 खुशी राम पाण्डेय, प्रभारी एस0ओ0जी0 ग्रामीण
02- व0उ0नि0 मनोहर सिंह रावत, कोतवाली डोईवाला
03- उ0नि0 विनोद राणा, एस0ओ0जी0
04- कानि0 अजय रावत
05- हे0का0 विपिन सैनी, एस0ओ0जी0
06- का0 सोनी कुमार, एस0ओ0जी0
07- का0 मनोज कुमार, एस0ओ0जी0
08- का0 विपिन राणा, एस0ओ0जी0
09- म0का0 जमुना नेगी, एस0ओ0जी0

]]>
https://watchdogpost.in/the-accused-carrying-a-reward-of-rs-25000-in-the-pocso-case-was-arrested-from-haridwar-and-was-absconding-for-6-months/feed/ 0 27523
धर्मनगरी में जाली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 14 दिन में 12 आरोपी गिरफ्तार https://watchdogpost.in/network-of-fake-notes-busted-in-dharmanagari-12-accused-arrested-in-14-days/ https://watchdogpost.in/network-of-fake-notes-busted-in-dharmanagari-12-accused-arrested-in-14-days/#respond Mon, 13 Jul 2026 09:35:27 +0000 https://watchdogpost.in/network-of-fake-notes-busted-in-dharmanagari-12-accused-arrested-in-14-days/

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में रोजाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और बाजारों में होने वाले नकदी के बड़े कारोबार की आड़ में नकली नोटों का साम्राज्य खड़ा करने की कोशिश कर रहे एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पिछले 14 दिनों के भीतर लगातार तीन बड़ी कार्रवाइयां करते हुए इस शातिर गिरोह को तगड़ा झटका दिया है।

पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2.92 लाख रुपये की जाली करेंसी (नकली नोट), नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर, लैपटॉप, मोबाइल और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली कार समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, यह गिरोह मुख्य रूप से भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों और छोटे दुकानदारों को अपना निशाना बनाता था, जो जल्दबाजी में नोटों की पहचान नहीं कर पाते थे।

14 दिनों में ऐसे सिलसिलेवार हुई कार्रवाई:

  • 28 जून: श्यामपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 52,500 रुपये की नकली करेंसी बरामद की।

  • 30 जून: पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद गिरोह के तीन और सदस्यों को दबोचा गया। इनके पास से 50 हजार रुपये के नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और मोबाइल बरामद हुए।

  • 6 जुलाई: नगर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 84,500 रुपये के जाली नोट मिले।

  • 11 जुलाई: पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान आरोपियों से मिले इनपुट के आधार पर एक विशेष टीम ने पंजाब में छापेमारी की। वहां से दो और आरोपियों को 1.05 लाख रुपये के नकली नोटों, एक प्रिंटर और कार के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हरिद्वार जैसे प्रमुख धार्मिक शहरों में नकद भुगतान का चलन बहुत अधिक है। शातिर अपराधी इसी भीड़भाड़ और अस्थायी दुकानों की बहुलता का फायदा उठाकर नकली नोट खपाने की फिराक में रहते थे। पुलिस की इस बैक-टू-बैक कार्रवाई से जाली नोटों के इस नेटवर्क की कमर टूट गई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के अन्य संपर्कों और इस पूरे नेक्सस की गहनता से जांच कर रही है ताकि इस रैकेट को पूरी तरह से जड़ से खत्म किया जा सके।

]]>
https://watchdogpost.in/network-of-fake-notes-busted-in-dharmanagari-12-accused-arrested-in-14-days/feed/ 0 27521
श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक देहरादून से गिरफ्तार https://watchdogpost.in/temple-committee-personnel-arrested-from-dehradun-after-sit-investigation-in-case-of-financial-irregularities-in-shri-badrinath-dham/ https://watchdogpost.in/temple-committee-personnel-arrested-from-dehradun-after-sit-investigation-in-case-of-financial-irregularities-in-shri-badrinath-dham/#respond Mon, 13 Jul 2026 09:17:41 +0000 https://watchdogpost.in/temple-committee-personnel-arrested-from-dehradun-after-sit-investigation-in-case-of-financial-irregularities-in-shri-badrinath-dham/

देहरादून।  श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री में वित्तीय अनियमितता के मामले में चमोली पुलिस ने अभियुक्त प्रमोद नौटियाल को देहरादन से गिरफ्तार किया है। श्रद्धालुओं की आस्था एवं मंदिर की वित्तीय पारदर्शिता से जुड़े इस संवेदनशील प्रकरण का शासन द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया गया, जिसके उपरांत पुलिस द्वारा मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच सुनिश्चित की गई।

दिनांक 08 जुलाई, 2026 को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रभारी मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली श्री बद्रीनाथ में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 एवं 316(5) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। तहरीर में उल्लेख किया गया कि 02 जुलाई, 2026 को श्री बद्रीनाथ मंदिर में थाली भेंट की गणना के दौरान वित्तीय अनियमितता की सूचना मिलने पर माननीय अध्यक्ष, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के आदेशानुसार गठित विभागीय जांच समिति की प्राथमिक जांच में मंदिर समिति के कार्मिक प्रमोद नौटियाल द्वारा थाली भेंट गणना स्थल से धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री को अवैध रूप से अपने निजी हित में चोरी-छिपे ले जाने के तथ्य सामने आए।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली-  सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी चमोली मदन सिंह बिष्ट के निकट पर्यवेक्षण में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। SIT द्वारा विवेचना के दौरान घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया तथा वादी व गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त, दिनांक 02 जुलाई, 2026 की थाली भेंट गणना कक्ष की सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण में स्पष्ट पाया गया कि अभियुक्त प्रमोद नौटियाल कई बार गणना कक्ष से धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री को अपने मोबाइल फोन के नीचे छिपाकर तथा अपनी जेब में रखकर अवैध रूप से बाहर ले जा रहा था।

विवेचना के दौरान यह भी प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा अलग-अलग समय पर ₹500 के नोट, सोना-चांदी के सिक्कों के पैकेट, शालिग्राम शिला तथा केसर के पैकेट को अवैध रूप से अपने कब्जे में लिया गया।

सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने दिनांक 12 जुलाई, 2026 की रात्रि अभियुक्त प्रमोद नौटियाल को उसके देहरादून स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

]]>
https://watchdogpost.in/temple-committee-personnel-arrested-from-dehradun-after-sit-investigation-in-case-of-financial-irregularities-in-shri-badrinath-dham/feed/ 0 27518
सहारनपुर में सिर्फ ₹30 के किराए के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी https://watchdogpost.in/in-saharanpur-an-e-rickshaw-driver-was-stabbed-to-death-over-a-fare-dispute-of-just-%e2%82%b9-30-sensation-in-the-area/ https://watchdogpost.in/in-saharanpur-an-e-rickshaw-driver-was-stabbed-to-death-over-a-fare-dispute-of-just-%e2%82%b9-30-sensation-in-the-area/#respond Mon, 13 Jul 2026 07:37:26 +0000 https://watchdogpost.in/in-saharanpur-an-e-rickshaw-driver-was-stabbed-to-death-over-a-fare-dispute-of-just-%e2%82%b9-30-sensation-in-the-area/

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महज 30 रुपये के किराए के विवाद को लेकर एक सवारी ने ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह खूनी वारदात जोगियान पुल स्थित एसबीआई (SBI) बैंक के सामने हुई। गंभीर रूप से घायल चालक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रसूलपुर की दानिश कॉलोनी का रहने वाला शाहिद सोमवार रात करीब 12 बजे अपने ई-रिक्शा में एक युवक को बैठाकर जा रहा था। रास्ते में दोनों के बीच किराए की रकम को लेकर बहस शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि रिक्शा चालक शाहिद सफर के लिए 50 रुपये की मांग कर रहा था, जबकि रिक्शे में बैठी सवारी सिर्फ 20 रुपये देने पर अड़ी थी।

महज 30 रुपये का यह विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि रिक्शे में बैठे युवक ने आव देखा न ताव, अचानक अपने पास रखा चाकू निकाला और शाहिद पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। शाहिद को लहूलुहान करने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और खून से लथपथ शाहिद को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण शाहिद की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है।

सहारनपुर के एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि पुलिस घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

]]>
https://watchdogpost.in/in-saharanpur-an-e-rickshaw-driver-was-stabbed-to-death-over-a-fare-dispute-of-just-%e2%82%b9-30-sensation-in-the-area/feed/ 0 27516
दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में युवक की मौत, इलाके में तनाव https://watchdogpost.in/youth-dies-in-violent-clash-between-two-groups-tension-in-the-area/ https://watchdogpost.in/youth-dies-in-violent-clash-between-two-groups-tension-in-the-area/#respond Mon, 13 Jul 2026 07:04:22 +0000 https://watchdogpost.in/youth-dies-in-violent-clash-between-two-groups-tension-in-the-area/

गम्हरिया : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया अंतर्गत शिवनारायणपुर स्थित एक मैदान में बीते रविवार की देर रात दो गुटों के बीच हुए हिंसक और खूनी संघर्ष में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान स्थानीय शिवनारायणपुर निवासी गौतम मुंडा के रूप में हुई है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात किसी बात को लेकर दो गुटों के लोग आपस में भिड़ गए। शुरुआत में उनके बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते एक भीषण हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। इसी दौरान विरोधी गुट के लोगों ने गौतम मुंडा को निशाना बनाते हुए उस पर धारदार हथियार और पत्थरों से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोटें लगने के कारण गौतम लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

हंगामे की आवाज सुनकर भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग मैदान की तरफ दौड़े। लोगों ने तुरंत खून से लथपथ गौतम मुंडा को उठाया और नजदीकी गंगोत्री नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। हालांकि, उसकी नाजुक हालत और गहरे जख्मों को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) रेफर कर दिया। लेकिन घाव इतने गहरे थे कि टीएमएच ले जाने के दौरान रास्ते में ही गौतम ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस की एक टीम घटनास्थल से साक्ष्य (जैसे पत्थर और अन्य सबूत) जुटाने में लगी है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश और अचानक उपजे विवाद का लग रहा है। हमलावरों की पहचान कर उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रभावित इलाके में पुलिस बल की नजर बनी हुई है।

]]>
https://watchdogpost.in/youth-dies-in-violent-clash-between-two-groups-tension-in-the-area/feed/ 0 27514