Wednesday, March 18, 2026
Home Crime UP यूपी में अवैध असलहे का सप्लायर आर्म्स डीलर गिरफ्तार,अवैध हथियार बरामद

यूपी में अवैध असलहे का सप्लायर आर्म्स डीलर गिरफ्तार,अवैध हथियार बरामद

5 वर्ष पूर्व भी 3 बन्दूक , 22 नाल व कई असलहों के साथ पकड़ा गया था

उत्तराखण्ड-यूपी की सीमा से लगे कलकत्ती के जंगल में बनाता था अवैध असलहे

यूएसनगर। एसटीएफ व थाना गदरपुर पुलिस ने शुक्रवार की शाम ग्राम खुशहालपुर के एक घर से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद करते हुए आर्म्स डीलर वचन सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना गदरपुर में धारा 3/25 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। गिरफ्तार तस्कर तस्कर वचन सिंह अवैध हथियारों को बनाने तथा मरम्मत का कार्य भी करता है । पिछले करीब 20 वर्षों से अवैध हथियारों के काले कारोबार में लगा था। पुलिस टीम को गोपनीय इनपुट मिला था कि वचन सिंह के घर में हथियारों की बड़ी खेप आयी है।

पुलिस टीम ने उसके घर को चारों तरफ से घेरकर छापा मारा। घर के अन्दर से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए। पुलिस ने वचन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आर्म्स डीलर ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि वह वर्ष 2003 से हथियारों की तस्करी कर रहा है । और उ0प्र0 , उत्तराखण्ड, हरियाणा और पंजाब आदि राज्यों में सप्लाई करता आ रहा है। वह और उसके साथी यूपी स्थित कलकत्ती जंगल में असलहों को बनाते आ रहे हैं। अभी तक करीब 1 हजार अवैध बन्दूकों व तंमचों की तस्करी उ0प्र0 व उससे लगे राज्यों में की जा चुकी है।

आर्म्स डीलर वचन सिंह कई वर्षों से अवैध हथियारों धन्धे में लिप्त था । उसके ऊपर वर्ष 2018 में थाना केलाखेड़ा में हथियारों की फैक्ट्री चलाने का मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण- वचन सिंह पुत्र हुजूर सिंह निवासी ग्राम कुशालपुर थाना गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर। उम्र 48 वर्ष।

बरामद माल का विवरण- 02 देसी पोनिया 12 बोर 02 तमंचे 315 बोर 01 देसी तमंचा 12 बोर

अपराधिक रिकॉर्ड- 1. मु0अ0सं0 136/2018, धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट, थाना केलाखेड़ा, जनपद उधम सिंह नगर।

उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम-

1. निरीक्षक एमपी सिंह

2.उ0नि0 के0जी0मठपाल

3.उ0नि0 बृजभूषण गुरुरानी

4.अ0उ0नि0 प्रकाश भगत

5.मुख्य आरक्षी रविंद्र बिष्ट

6.मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह

7.मुख्य आरक्षी दुर्गा सिंह

8.मुख्य आरक्षी किशोर कुमार

9.आरक्षी मोहित वर्मा

10.आरक्षी गुरवंत सिंह

11.आरक्षी सुरेन्द्र कनवाल (सर्विंलांस)

थाना गदरपुर पुलिस टीम-

1.उ0नि0 महेश चन्द्र

2.आरक्षी संजीव कुमार

RELATED ARTICLES

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...