Wednesday, March 18, 2026
Home Crime UP पति से झगड़े के बाद मां ने मासूम बेटी को फंदे पर...

पति से झगड़े के बाद मां ने मासूम बेटी को फंदे पर लटकाया, जन्मदिन से एक दिन पहले हुई दर्दनाक मौत

महोबा में घरेलू कलह बनी मासूम की मौत की वजह, आरोपी मां हिरासत में

महोबा। महोबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति से फोन पर हुए विवाद ने एक मां को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। विवाद के कुछ ही देर बाद महिला ने अपनी एक वर्षीय मासूम बेटी को फंदे पर लटका दिया। जन्मदिन से महज एक दिन पहले मासूम की मौत से परिवार में मातम पसर गया।

घटना गांधीनगर इलाके की है, जहां 33 वर्षीय खुशबू ने पति से कहासुनी के बाद यह खौफनाक कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक, खुशबू की शादी दो साल पहले चरखारी कस्बे के अरविंद से हुई थी। दोनों की एक बेटी ऋषिका थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही अरविंद शराब के नशे में खुशबू के साथ मारपीट करने लगा, जिसके चलते वह पांच महीने पहले मायके लौट आई थी।

बुधवार सुबह पति से फोन पर बहस के दौरान जब अरविंद ने तलाक देने और बेटी को अपने साथ ले जाने की बात कही, तो खुशबू ने गुस्से में आकर कमरे में जाकर मासूम को फंदे पर लटका दिया। इसके बाद उसने खुद भी फंदा लगाने की कोशिश की, लेकिन समय रहते परिवार ने दरवाजा तोड़कर उसे बचा लिया।

खुशबू की मां उमारानी के अनुसार, दामाद बेरोजगार था और आए दिन शराब के नशे में घरेलू हिंसा करता था। लंबे समय से चल रही तनावपूर्ण स्थिति के चलते खुशबू की मानसिक हालत भी बिगड़ने लगी थी और उसका इलाज चल रहा था।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अपर एसपी वंदना सिंह ने बताया कि आरोपी मां खुशबू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। आगे की कार्रवाई तहरीर के आधार पर की जाएगी।

RELATED ARTICLES

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...