Ghaziabad News: गाजियाबाद के एनएच-9 पर एल चौका देने वाला घटनाक्रम सामने आया है जिसमे सड़क हादसे के बाद हिंसा और लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी पंकज कुमार की कार हाईवे किनारे खड़ी एक ब्रेजा से पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दूसरे वाहन में सवार लोगों ने पंकज पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि ब्रेजा सवार चार से पांच युवक गाड़ी से उतरे और पंकज को कार से बाहर खींच लिया। आरोप है कि बीच सड़क पर उसके साथ लात-घूंसे से मारपीट की गई और उसे कुछ दूरी तक घसीटा भी गया।
पीड़ित का दावा है कि मारपीट के दौरान हमलावर उसकी सोने की चेन और करीब 22 हजार रुपये नकद लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल अवस्था में पंकज ने कविनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।







