Thursday, March 19, 2026
Home Crime India दिनदहाड़े युवक की धारदार हथियारों से गोदकर की हत्या, जांच शुरू

दिनदहाड़े युवक की धारदार हथियारों से गोदकर की हत्या, जांच शुरू

हरियाणा। जगाधरी शहर की गंगा नगर कॉलोनी में दिनदहाड़े एक युवक की धारदार हथियारों से गोदकर हत्या कर दी। छह सात युवकों ने सड़क पर घेरकर वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान सुफियान के तौर पर हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू का दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक सुफियान भी हत्या के एक मामले में डेढ़ साल पहले जेल गया था। छह माह पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था।

वारदात थाना जगाधरी शहर के गंगा नगर कॉलोनी में हुई। मृतक के भाई नदीम ने बताया कि उसका भाई सुफियान फर्नीचर की दुकान पर काम करता था। रविवार को वह अपने भाई सुफियान के साथ कॉलोनी में ही एक खाली प्लाट में गिल्ली डंडा खेल रहा था। तभी बाइकों पर सवार होकर छह-सात युवक आए और दोनों पर हमला कर दिया। हमलावरों से बचने के लिए दोनों कॉलोनी की ओर भागे। लेकिन, हमलावरों ने सुफियान को घेर लिया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। वारदात के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही डीएसपी जगाधरी राजीव मिगलानी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही आसपास की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ली है। पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक जुलाई 2023 में एक हत्या के मामले में जेल गया था। वह करीब छह माह पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। मृतक के परिजनों ने कॉलोनी की के ही अजय और उसके साथियों पर हत्या करने के आरोप लगाए है। पुलिस ने मृतक के भाई जावेद के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।

डीएसपी जगाधरी राजीव मिगलानी ने बताया कि कुछ युवकों ने मिलकर युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी है। शव को कब्जे में लेकर जांच की जांच रही है। आरोपियों की पहचान करने के लिए टीमों का गठन किया गया है। मृतक भी हत्या के एक मामले में जेल गया था। वह जमानत पर बाहर आया था। परिजनों ने दूसरे पक्ष के कुछ युवकों के नाम बताए हैं। फिलहाल जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...