Thursday, March 19, 2026
Home Crime UP शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण, मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण, मामला दर्ज

हरदोई। वाराणसी के लंका थाने में तैनात दारोगा ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि गर्भवती हो जाने पर गर्भपात की दवा खिला दी। युवती सोशल मीडिया के जरिए दरोगा के संपर्क में आई थी। अब एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में दरोगा के खिलाफ शारीरिक शोषण का मामला दर्ज किया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती (28) ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उसका संपर्क वाराणसी जनपद के लंका थाने में तैनात उपनिरीक्षक आशीष कुमार यादव से हुआ था। महिला के मुताबिक आशीष ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

कई बार अलग-अलग होटलों और परिचितों के कमरे में बुलाकर शोषण किया। छह अक्तूबर को आशीष यादव की सगाई दूसरी युवती से हो गई। इसकी जानकारी पीड़िता को हुई तो, उसने आरोपी से बात की। इस पर आरोपी उससे मिलने के लिए हरदोई आया और एक होटल में दोनों के बीच बातचीत हुई। आरोप है कि होटल में भी उसने पीड़िता का शारीरिक शोषण किया। यह भी आरोप है कि गर्भवती हो जाने की आशंका में उसे गर्भपात की दवा खिला दी। उसने वाराणसी बुलाकर मंदिर में शादी की बात कही, लेकिन वहां भी एक लॉज में उससे संबंध बनाए।

युवती का कहना है कि उपनिरीक्षक उसे और उसके परिजनों को धमकी दे रहा है। उसका मोबाइल छीनकर आरोपी ने फोटो और व्हाट्सएप चैट डिलीट कर दी। स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवाए और शिकायत न करने का वीडियो भी जबरन बनवाया लिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने शहर कोतवाली में दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जाएगी।
नए कानून में दुष्कर्म को नए सिरे से परिभाषित किया गया है। दुष्कर्म तभी माना जाएगा जब जबरन संबंध बनाया जाए। यहां ऐसा नहीं है, बल्कि पीड़िता को युवक के बारे में पहले से पता था, वह झांसे में आकर खुद संबंध बनाने के लिए कहीं न कहीं तैयार थी।

RELATED ARTICLES

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...