Thursday, March 19, 2026
Home Crime India गोविंदपुरी थाना इलाके में छह वर्षीय बच्चे का अपहरण कर किया दुराचार,...

गोविंदपुरी थाना इलाके में छह वर्षीय बच्चे का अपहरण कर किया दुराचार, कुछ ही घंटों में हुई आरोपी की गिरफ्तारी 

दिल्ली- एनसीआर। दक्षिण-पूर्व जिले के गोविंदपुरी थाना इलाके में छह वर्षीय बच्चे का अपहरण कर उसके साथ दुराचार होने का मामला सामने आया है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने रात को गोविंदपुरी थाने के सामने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने श्रीलाल चौक पर ट्रैफिक जाम कर दिया और नारेबाजी करते रहे। इसमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। कुछ राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोग भीड़ के साथ मिलकर नारेबाजी करवाते रहे। मामला बढ़ता देख कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी बलराम दास (35) को गिरफ्तार कर लिया।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि एक सितंबर को पीड़ित मां के बयान पर उसके छह साल के बच्चे के अपहरण को लेकर गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद गोविंदपुरी थानाध्यक्ष राजेश कुमार की टीम ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने पीड़ित परिवार के साथ एक सितंबर को दोपहर 12:30 बजे बच्चों को ढूंढ लिया और उसे गोविंदपुरी थाने लाया गया। एम्स अस्पताल में बच्चे का मेडिकल जांच करवाई गई। उसी दिन शाम 4:51 बजे बच्चे का बयान दर्ज किया गया। मेडिकल जांच के बाद बच्चे को लाजपत नगर की बॉय केयर होम भेजा गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस के कार्रवाई के दौरान पीड़ित परिवार हमेशा साथ रहा। उस समय तक पीडि़त परिजनों ने बच्चे के साथ दुराचार होने की कोई शिकायत नहीं दी थी। दो दिन बाद तीन सितंबर को मजिस्ट्रेट के सामने बच्चे का बयान भी दर्ज किया गया। इसी दिन कालकाजी में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने भी बच्चे का बयान दर्ज करवा गया।
परिजनों ने दुराचार की शिकायत की

जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शाम को करीब 7.20 बजे पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली कि बच्चे के साथ दुराचार हुआ है और पुलिस की मदद चाहिए। गोविंदपुरी थानाध्यक्ष टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि बच्चे के परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
गोविंदपुरी थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए आरोपी बलराम दास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पीडि़त बच्चे के मोहल्ले में ही रहता है। इसके बाद लोगों को गुस्सा फूट पड़ा और थाने के सामने काफी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए। गुस्साए लोगों व महिलाओं ने आरोपी व पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस टीम काफी मशक्कत के बाद आरोपी को वहां से निकालने में कामयाब हुई।

अपहरण व पॉक्सो में गिरफ्तार किया गया
पुलिस उपायुक्त राजेश देव के अनुसार आरोपी को पॉक्सो व अपहरण की नए कानून की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। इस बीच पुलिस स्टेशन गोविंदपुरी थाने के बाहर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इसमें कुछ लोकल राजनीतिक लोगों ने लोगों को उकसाया। इसके बाद जाम लगाया गया। मौके पर एसीपी कालकाजी राकेश कुमार, थानाध्यक्ष ओखला, थानाध्यक्ष कालकाजी एसएस यादव, अमर कॉलोनी कर्मवीर भी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी को उस जगह से लोगों को हटाया गया। 

RELATED ARTICLES

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...