Thursday, March 19, 2026
Home Crime Uttarakhand घर से स्कूल के लिए निकली नाबालिग छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर...

घर से स्कूल के लिए निकली नाबालिग छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर की छेड़खानी 

लोगों और व्यापारियों में गहरा आक्रोश

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

लोहाघाट। घर से स्कूल के लिए निकली नाबालिग छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण और छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद लोगों और व्यापारियों में गहरा आक्रोश है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो, बीएनएस की धारा 123 और 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उनकी नाबालिग बेटी सुबह स्कूल के लिए निकली थी। आरोप है कि इसी बीच रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अपहरण कर लिया और नाबालिग को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा के स्कूल नहीं पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने जब परिजनों से संपर्क किया तो वे सकते में आ गए। इसी दौरान नाबालिग छात्रा बदहवास हालत में घर पहुंच गई। परिजनों की पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ। नाबालिग की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी तीन से चार के करीब हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, बीएनएस की धारा 123 और 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
उप जिला अस्पताल की चिकित्साधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि पीड़िता छात्रा ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाने की बात कही है। बताया कि छात्रा को जो नशे का पदार्थ सुंघाया है उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच की रिपोर्ट आने के बाद मामले का सही पता पता चल पाएगा।
बाजार की एक गली में हो चुकी हैं कई वारदातें
लोहाघाट नगर की एक गली में पूर्व में भी कई वारदातें हो चुकी हैं। नाबालिग बच्चों के बीच दो बार चाकूबाजी की घटना हो चुकी हैं। इसके बाद भी इस गली में पुलिस गश्त नहीं होती है। इससे दुकानदारों और क्षेत्रवासियों में नाराजगी है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...