Saturday, March 14, 2026
Home Crime Delhi NCR रेलवे और डाक विभाग में नौकरी के नाम पर 21 लाख की...

रेलवे और डाक विभाग में नौकरी के नाम पर 21 लाख की ठगी, गिरोह का पर्दाफाश

गाजियाबाद: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का सिहानी गेट पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रेलवे और डाक विभाग में नियुक्ति का झांसा देकर एनसीआर के कई लोगों से लाखों रुपये ऐंठने वाले आरोपी को उसकी महिला सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, फर्जी नियुक्ति पत्र, मुहर और लेटर पैड बरामद किए हैं।

एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कासगंज निवासी राजन शाक्य और मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली लक्ष्मी कुशवाहा के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों लंबे समय से सरकारी नौकरी लगवाने का लालच देकर लोगों से मोटी रकम वसूल रहे थे।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने नेहरू नगर निवासी मंगेश कुमार से उनके बेटे को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 5.68 लाख रुपये लिए और उसे रेलवे ग्रुप-डी का फर्जी नियुक्ति पत्र और ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया। इसके अलावा, अन्य पीड़ितों से भी रेलवे और पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने के बहाने कुल 21.38 लाख रुपये ठगे गए।

मामले में तब नया मोड़ आया, जब आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। लक्ष्मी कुशवाहा ने पुलिस को कॉल कर राजन शाक्य के अपहरण की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को राजन शाक्य पीड़ित के घर सुरक्षित मिला। पूछताछ में पूरा मामला उजागर हो गया।

RELATED ARTICLES

गुब्बारे, कार और शराब के विवाद ने ली जान, होली के दिन दिल्ली में कई हत्याएं

नई दिल्ली: होली के दिन दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मामूली विवाद हिंसक झड़पों में बदल गए। कई घटनाओं में चाकू, पत्थर और गोलीबारी...

कृषि भूमि दिलाने के नाम पर 75 लाख की ठगी का आरोप, दो सगे भाइयों समेत छह पर केस दर्ज

मोदीनगर। कृषि भूमि दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो सगे...

नोएडा में होली खेलते समय प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, युवती समेत चार हिरासत में

नोएडा: होली के दिन सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां दिनदहाड़े पत्नी और बच्चों के सामने प्रॉपर्टी डीलर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

हिमाचल प्रदेश के मल्होट में 45 वर्षीय भेड़ पालक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी फरार

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के एक भेड़ पालक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। यह वारदात थाना शाहतलाई क्षेत्र के तहत आने वाले मल्होट...

सुनाम के गांव में 16 वर्षीय प्रवासी किशोरी ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी

सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) - पंजाब के सुनाम क्षेत्र के एक गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 16 वर्षीय प्रवासी किशोरी...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आईएसआई से जुड़े मॉड्यूल के दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर (पंजाब)- पंजाब के अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित हथियार तस्करी और आतंक से जुड़े...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

पंजोड़ा गांव में चोरी की वारदात से दहशत, रात में खुले दरवाजे का उठाया फायदा

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बंगाणा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत...

सहारनपुर में अधिवक्ता के घर घुसे बदमाश, पत्नी-बेटी को बंधक बनाकर हजारों की नकदी लूटी

Saharanpur Crime News: सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक अधिवक्ता के घर लूट की घटना सामने आई है। बाइक...

पुरानी रंजिश में परिवार की कार पर पीछे से किया हमला, टक्कर के बाद पेड़ से टकराई गाड़ी

भिवानी: हरियाणा के Delhi–Pilani National Highway 709E पर शनिवार सुबह एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते...

झुंडपुरा में शादी समारोह में खूनी झगड़ा, न्योछावर के पैसों के विवाद में किशोर की हत्या

नोएडा - ग्रेटर नोएडा के झुंडपुरा इलाके में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब न्योछावर के पैसों को लेकर हुए...

सुल्तानपुरी थाने में सीबीआई का छापा, 20 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात की...