नई दिल्ली। तिमारपुर इलाके में पत्थर से वार कर रमेश (53) नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी राज को गिरफ्तार कर लिया। शराब पीने के दौरान उसने रमेश की हत्या की। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। तिमारपुर मामले में बृहस्पतिवार सुबह 8.35 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि बंसल स्विट्स के पास झगड़ा हुआ है। तुरंत पुलिस की टीम वहां पहुंचे। घायल रमेश को उसके परिजन अस्पताल ले जा चुके थे। हमले में सन्नी नामक व्यक्ति भी जख्मी हुआ था।
उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। सन्नी ने बताया कि शराब पीने के दौरान पत्राचार कॉलोनी के रहने वाला राज ने पत्थर से दोनों पर हमला कर दिया। आरोपी ने रमेश के चेहरे पर पत्थर से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में आरोपी राज को एरिया से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।







