Wednesday, March 18, 2026
Home Crime UP उन्नाव में पारिवारिक विवाद बना जानलेवा, साले ने जीजा को पीटकर उतारा...

उन्नाव में पारिवारिक विवाद बना जानलेवा, साले ने जीजा को पीटकर उतारा मौत के घाट

कानपूर: उन्नाव जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात सामने आई है। पत्नी से नजदीकी के शक में एक युवक ने अपने ही जीजा को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीट-पीटकर मार दिया। आरोप है कि पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी पिटाई में साथ दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अचलगंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में रहने वाले 50 वर्षीय नरेंद्र उर्फ लाला का गांव में ही ससुराल था। शाम को पत्नी के भाई गंगाराम से कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। गंगाराम को शक था कि नरेंद्र का उसकी पत्नी से संबंध है।

गंगाराम ने अपनी पत्नी बालेश्वरी, बेटे कमलेश और बहू नीलम के साथ मिलकर नरेंद्र को बरामदे के खंभे में रस्सी से बांध दिया और डंडों से बेरहमी से पीटने लगा। सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आने से नरेंद्र बेहोश हो गया। पत्नी और बच्चे बार-बार हाथ जोड़कर जान की भीख मांगते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।

पड़ोसियों के हस्तक्षेप के बाद नरेंद्र को छुड़ाकर बिछिया सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि मृतक की पत्नी नन्हा की शिकायत पर गंगाराम, उसकी पत्नी बालेश्वरी, बेटे कमलेश और बहू नीलम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने नीलम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं।

बताया जा रहा है कि मृतक नरेंद्र उर्फ लाला भी हिस्ट्रीशीटर था, जिसके खिलाफ चोरी, लूट और हत्या के 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उधर, आरोपी गंगाराम का कहना है कि नरेंद्र आए दिन उससे रुपये मांगता था और न देने पर विवाद करता था।

RELATED ARTICLES

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...