Thursday, March 19, 2026
Home Crime UP यू-ट्यूब से देखकर रची साजिश, फिर 11 साल के मासूम की कर...

यू-ट्यूब से देखकर रची साजिश, फिर 11 साल के मासूम की कर दी हत्या 

गाजियाबाद। मोदीनगर में 11 साल के मासूम शब्द की हत्या की आरोपी उसकी सौतेली मां रेखा सेन ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि हत्या का यह तरीका उसने यू-ट्यूब पर अपराध पर आधारित एक सीरियल में देखा था। इसी को देखकर रची गई साजिश के तहत ही उसने हत्या करने के बाद पति और ससुर से कहा कि शब्द लापता है, हो सकता है उसका अपहरण हो गया है। उसे सोचा था कि सब उसकी बात पर यकीन करेंगे और वह कभी पकड़ी नहीं जाएगी। हत्या में साथ देने की आरोपी सहेली पूनम वर्मा को भी मोबाइल पर सीरियल दिखाया था। सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। रेखा ने घटनाक्रम के बारे में बताया कि शब्द दोस्तों के साथ खेलकर शाम चार बजे घर आया था। उसको हलवा खिलाने के बहाने कमरे के अंदर बुलाया।

आते ही उसने और पूनम ने उसे दबोच लिया। पहले हाथ से गला दबाने का प्रयास किया तो उसने उसकी नाक पर कोहनी से वार किया। इस पर पूनम ने उसके हाथ कसकर पकड़ लिए। रेखा ने बताया कि उसने चुनरी से गला घोंट दिया। वह तड़पने लगा और जोर-जोर से पैर पटकने लगा लेकिन उसे छोड़ा नहीं। 20 मिनट तक गले को दोनों हाथों से दबाकर रखा। मौत की पुष्टि हो जाने के बाद ही हाथ हटाए। इसके बाद तीन घंटे तक शव को सोफे के पीछे छिपाकर रखा। डर था कि कहीं कोई आ न जाए। पति राहुल सेन, ससुर महिपाल सैलून पर थे। काम ज्यादा होने की वजह से वे रविवार को रात दस बजे के बाद ही घर आते हैं। सास पूनम घरों में काम करती है। वह भी नौ बजे के बाद आती है। ऐसे में शव को नौ बजे से पहले ही ठिकाने लगाना था।

पुलिस के अनुसार, रेखा ने बताया कि उसने सहेली पूनम की मदद से शाम छह बजे हथौड़े से सेफ्टी टैंक का पत्थर तोड़ दिया। टैंक घर के बाहर की तरफ है। दोनों को डर था कि कोई शव को देख न ले। इसलिए, अंधेरा हो जाने का इंतजार किया। इस बीच शव को चादर में लपेटा। सेफ्टी टैंक के टूटे पत्थर पेट और पैर से बांध दिए ताकि शव गहराई तक चला जाए। इसके बाद पूनम अपने घर चली गई। उसका घर पास में ही सुदामापुरी में है। सात बजे उसने शव ले जाकर सेफ्टी टैंक में फेंक दिया। सेफ्टी टैंक के ऊपर लकड़ी रख दी थी। इसके बाद फोन से पूनम को बताया कि काम पूरा हो गया है।
गोविंदपुरी निवासी राहुल सेन ने सोमवार को शब्द के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसके घर के आसपास की सीसीटीवी फुटेज में देखा कि बच्चा घर से बाहर गया ही नहीं है।
उसकी सौतेली मां की सहेली पूनम घर से निकलती नजर आई। इस पर पूनम से पूछताछ हुई तो उसने बता दिया कि हत्या रेखा ने की है। इसमें उसने साथ दिया है। रेखा ने पुलिस को बताया कि उसने सौतेले बेटे की हत्या इसलिए की ताकि उसकी चार साल की सगी बेटी परी को संपत्ति मिल सके। परी को मां के साथ जेल में ही रहना होगा। पूनम ने पुलिस को बताया कि वे दोनों चार महीने से शब्द की हत्या का प्रयास कर रही थीं। तीन बार नाकाम रहीं। हर बार कोई न कोई ऐन मौके पर आ गया और उन्हें इरादा टालना पड़ा। इस बार मौका मिल गया।
रेखा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके बागपत के डालूहेड़ा में उसके मायके में संपर्क किया। वहां से जवाब मिला, ऐसी बेटी से हमारा कोई वास्ता नहीं। मायके से कोई नहीं आया। उधर, बड़े ही गमगीन माहौल में शब्द का दाह संस्कार किया गया। पिता राहुल सेन ने मुखाग्नि दी। पूछताछ में रेखा और पूनम ने जुर्म कुबूल किया। दोनों ने पूरा घटनाक्रम बताया। इस मामले में कई अहम गवाह मिल गए हैं। पुख्ता साक्ष्य भी हैं। आरोपियों को जल्द ही सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...