Friday, September 18, 2026
Home Crime India नशे के लिए रुपये न देने पर बेटे ने की माँ की...

नशे के लिए रुपये न देने पर बेटे ने की माँ की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

हरियाणा। यमुनानगर के जयरामपुर गांव में नशे के लिए रुपये न देने पर बेटे ने अपने माता-पिता पर सरिये से हमला कर दिया। सिर में सरिये लगने से आरोपी युवक की 55 वर्षीय मांमीता देवी की मौत हो गई। उसके पिता प्रभू राम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के बड़े बेटे दिनेश ने बताया कि उसका भाई जोनी नशा करता है। वह शराब, भांग व अन्य नशे का आदी है। जब उसके पास रुपये नहीं होते तो वह माता-पिता के साथ मारपीट करता और रुपये छीनकर ले जाता। शनिवार की रात को उसका भाई जोनी घर पर आया और मां मीता देवी व पिता प्रभू राम से रुपये मांगने लगा। मां ने उसे नशे के लिए रुपये देने से मना कर दिया।

इस पर वह उनसे गाली गलौज करने लगा और उसने सरिया उठाकर मां पर हमला कर दिया। उसने मां के सिर में सरिये से कई वार किए। बीच बचाव में आए उसके पिता के सिर में भी सरिये से वार किए। सिर में सरिया लगने से उसकी मां बेहोश हो गई। पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और आरोपी से माता-पिता को छुड़ाया। वह अन्य लोगों के साथ मिलकर माता-पिता को अस्पताल लेकर गया। वहां इलाज के दौरान मां मीता की मौत हो गई। वहीं पिता प्रभू राम की गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।

दिनेश ने बताया कि भाई जोनी ने पांच माह पहले भी मां को पीटा था। इससे मां की बाजू टूट गई थी। हालांकि उस समय पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई थी। आरोपी ने रिश्तेदारों के सामने माफी मांग ली थी और आगे से ऐसी हरकत न करने की बात कही थी। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और रुपये मांग कर माता-पिता को परेशान करता था। पोस्टमार्टम कराकर मृतका मीता देवी के शव का परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी बेटे जोनी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...