Saturday, September 19, 2026
Home Crime India जमीन विवाद में दो लोगों की गोली मारकर की हत्या, केस दर्ज

जमीन विवाद में दो लोगों की गोली मारकर की हत्या, केस दर्ज

खगड़िया। दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दोनों घटनाएं गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। उसके बाद खगड़िया पुलिस ने मामलों की जांच शुरु करते हुए आरोपियों की धर-पकड़ के लिए छापामारी शुरु कर दी है। मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के पौरा थाना क्षेत्र स्थित लक्षमिनियां गांव निवासी आनंदी सिंह के बेटे मन्ना सिंह और गंगौर थानाक्षेत्र स्थित महुआ टोला गंगिया निवासी दिवंगत मोती यादव के बेटे अनु यादव (70) के रुप में की गई है। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सौंप दिया है।

गंगौर थाना प्रभारी लाल बिहारी ने बताया कि गुरुवार रात को महुआ टोला पंचायत भवन में सो रहे बुजुर्ग अनु यादव की गोली मारकर हत्या की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना आपसी रंजिश और भूमि विवाद के कारण की गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों से इस संबंध में लिखित आवेदन की मांग की गई है। आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर घटना में शामिल लोगों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। बताया जा रहा है कि अनु यादव का उसके ही पड़ोसी रिश्तेदारों से जमीन विवाद काफी समय से चल रहा था।

वहीं, दूसरी घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पौरा थाना क्षेत्र के लक्षमिनियां गांव में बीते गुरुवार को दो पक्षों के बीच भूमि विवाद के कारण मारपीट की घटना हुई थी। बताया जा रहा है कि इस मारपीट की घटना के ही दौरान एक पक्ष की तरफ से गोली चलाई गई, जिसके कारण एक अधेड़ मन्ना सिंह की मौत गोली लगने के कारण हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। पौरा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में आवेदन मिला है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जाएगी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...