Sunday, September 20, 2026
Home Crime India घर में घुसकर पड़ोसन ने पति के साथ मिलकर किया युवती और...

घर में घुसकर पड़ोसन ने पति के साथ मिलकर किया युवती और ताई पर हमला, मामला दर्ज

हरियाणा। रोहतक के थाना सिटी क्षेत्र में सूर्या कॉलोनी में घर में घुसकर पड़ोसन ने पति के साथ मिलकर युवती और उसकी ताई पर हमला कर दिया। विरोध करने पर महिला ने युवती को चाकू मारकर घायल कर दिया। जबकि उसकी ताई पर आरोपी महिला के पति ने लोहे की रॉड से सिर पर हमला करके उन्हें भी घायल कर दिया। इसके अलावा जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया है। युवती के पिता की ओर से सिटी थाने में दंपति के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित बलवान सिंह ने सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम को उनकी बेटी मन्नू और भाभी पर पड़ोसन रेखा और उसके पति ने घर में घुसकर हमला कर दिया।

पड़ोसन रेखा ने उनकी बेटी मन्नु पर चाकू से गर्दन पर हमला किया, लेकिन उसने बचने के लिए अपने हाथ आगे कर लिए। इस दौरान चाकू लगने से हाथ घायल हो गया। उसे बचाने के लिए उनकी भाभी आई तो उन पर रेखा के पति ने लोहे की रॉड से हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। शोर शराबा हुआ तो अन्य लोग आए और किसी तरह उनकी बेटी और भाभी को आरोपियों से बचाया। जाते-जाते उन्होंने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। अन्य लोगों ने घायलों को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया, जहां पर उनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रेखा और उसके पति के खिलाफ बीएनएस की धारा- 115, 118(1), 351(3), 3(5) व 3(2), (V) a एवं SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...