Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पत्नी की मानसिक बीमारी से तंग होकर की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

पत्नी की मानसिक बीमारी से तंग होकर की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

हरियाणा। पानीपत की दीनानाथ कॉलोनी में पत्नी की हत्या कर आरोपी ने पुलिस को कॉल कर कहा कि उसने पत्नी को मार दिया है आकर गिरफ्तार कर लें, आरोपी की इस कॉल से पुलिस भी आश्चर्यचकित रह गई। तहसील कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लिया। पति अपनी पत्नी की मानसिक बीमारी से तंग आ चुका था। पिछले 22 साल से वह पत्नी का इलाज करवा रहा था लेकिन वह ठीक नहीं हुई। रविवार रात लगभग दो बजे उसने बेड पर लेटी पत्नी के सिर में डंडे से दो बार हमला किया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस व एफएसएल ने घटनास्थल का जायजा लिया। यहां से डंडा बरामद किया गया।

जिस चादर पर मृतका लेटी थी, खून से सनी उस चादर को एफएसएल ने अपने कब्जे में लिया। तहसील कैंप थाना पुलिस ने मृतका के भाई के बयानों पर आरोपी पति, उसके दो बेटों व दो पुत्रवधु पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सफीदों के सिंघाना गांव निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उसकी बहन गीता (64) दीनानाथ कॉलोनी में रहती थी। उसके साथ उसका पति लक्ष्मण उर्फ लिच्छु बेटा मोनू उर्फ मनोज, जोनी उर्फ प्रदीप, खुशबू पत्नी प्रदीप, प्रवेश पत्नी मोनू भी रहते हैं। यह सभी उसकी बहन गीता से आए दिन मारपीट करते थे। हत्या से पहले गीता ने उसकी दूसरी बहन गुड्डी के पास सोमवार रात करीबन दो बजे कॉल किया था।

उसने कहा था कि पति लक्ष्मण और दोनों बेटे-बहू उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। उसको बचा लो।इसके बाद कॉल कट गई। उसने कुछ देर बाद लक्ष्मण से बात की तो उसने बताया कि उसने उसकी बहन गीता को जान से मार दिया है। उन्होंने पुलिस को भी इस बारे में बता दिया है। अस्पताल में आकर शव ले जाना। वह पुलिस थाने में अपना जुर्म कुबूल कर लेगा। दिनेश ने बताया कि सभी गीता से बार-बार मारपीट करते थे। इन लोगों को पंचायती तौर पर कई बार समझाया जा चुका था, लेकिन ये नहीं माने। उसके बेटे व पुत्रवधु उन्हें कहते थे कि हम इस औरत से तंग आ गए हैं, इसको जान से ही मार कर किस्सा खत्म कर देंगे। इन सभी ने मिलकर उसकी बहन गीता की हत्या की है।

बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ में आरोपी लक्ष्मण ने बताया कि वह 22 साल से अपनी पत्नी को विभिन्न जगहों से दवाई दिला रहा था। वह मानसिक रूप से परेशान थी। वह भी उससे बहुत परेशान हो चुके थे। उसकी पत्नी गीता भी खुद से बहुत परेशान थी। इसी से परेशान होकर उसने डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी। तहसील कैंप पुलिस थाना के अतिरिक्त प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों की धरपकड़ जारी है। जल्द उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की विभिन्न पहलूओं पर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...