Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Uttarakhand फर्जी रजिस्ट्री घोटाले में शामिल एक और अभियुक्त को दून पुलिस ने...

फर्जी रजिस्ट्री घोटाले में शामिल एक और अभियुक्त को दून पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार

अभी तक 12 अभियुक्तों की पुलिस द्वारा की जा चुकी है गिरफ्तारी

संगठित अपराध और इसमें शामिल सभी को कानून के दायरे में लाकर रहेंगे- एसएसपी देहरादून

देहरादून। फर्जी रजिस्ट्री घोटाले में शामिल एक और अभियुक्त को सहारनपुर से गिरफ्तार किया। पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों के बयानों/साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आया कि मूल विलेखों की हूबहू नकल कर फर्जी विलेख तैयार करने का काम के०पी० द्वारा महेश चन्द उर्फ छोटा पण्डित पुत्र स्व0 कैलाश चन्द्र निवासी पुष्पाजली बिहार जनता रोड सहारनपुर उ0प्र0 से कराया जाता था। पुलिस टीम ने 3 अक्टूबर को सहारनपुर से अभियुक्त महेश चन्द उर्फ छोटा पण्डित को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान धाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 107/23 धारा 420/467/468 471/120बी भादवि0 के अपराध में भी सम्मिलित होना पाया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

अभियुक्त से पूछताछ का विवरण- अभियुक्त द्वारा पूछताछ में यह बात प्रकाश में आयी कि अभियुक्त महेश चन्द उर्फ छोटा पण्डित वर्ष 2014 तक कंवरपाल सिंह उर्फ केपी के यहाँ हल्दी व जड़ी – बूटी के कारोबार में मुंशी का काम करता था। के0पी0 ने महेश चन्द को बताया कि वह विवादित जमीन खरीदने बेचने का काम करना चाहता है। जिसमें उसे काफी मुनाफा होने के आसार हैं। इसी काम के लिए केपी कई-कई दिन बाहर रहने लगा। केपी के पुराने खाली कागज व पुराने स्टाम्प मेरठ, दिल्ली से लाना बताकर कुछ लिखे लिखाये बैनामा व अभिलेखों की नकल उन खाली कागजों व स्टाम्पों पर अभियुक्त महेश चन्द उर्फ छोटा पण्डत व स्व० मांगे राम से करवाता था।

केपी के कहने पर लिखे हुए दस्तावेजों की नकल हूबहू उसी लेख में पुराने स्टाम्प व खाली कागजों पर कर फर्जी विलेख तैयार करते थे। और के०पी० द्वारा लाये गये लिखे लिखाये दस्तावेज की नकल अपनी नेचुरल लिखावट में न कर हूबहू असली विलेख व बेनामा की लिखावट में उतारी जाती थी। पुरानी लिखे कागजों को फाड़ कर केपी जला देता था । अभियुक्त महेश चन्द्र व स्व. मांगे राम द्वारा तैयार किये गये फर्जी कागजों को लेकर देहरादून आता था । और अभियुक्त कमल विरमानी व अन्य के साथ मिलकर फर्जी तैयार किये गये अभिलेखों को जिल्द में असली के रूप में चस्पा करा देते थे।

पूछताछ में बताया कि के०पी० द्वारा एक बार अभियुक्त महेश चन्द व स्व० मांगे राम को एक बही जैसा रजिस्टर लाकर दिया, जिसकी हूबहू नकल करने को कहा गया जो नवादा में मित्तल, रायपुर में इन्द्रावती तथा जाखन में स्वरूप रानी आदि की जमीनों से सम्बन्धित लेख थे, अभि0 महेश चन्द व स्व0 मांगे राम द्वारा के०पी० की बतायी गयी विषय वस्तु लिखकर फर्जी विलेख तैयार किये गये, जिसे लिखने में करीब एक-डेढ महीना लगा था। इसी प्रकार करीब 4-5 बैनामे देहरादून स्थित भूमि सम्बन्धी तैयार किये गये थे जो नकुड स्थित के0पी0 के घर पर रहकर तैयार किये जाते थे।

यह था मामला

गौरतलब है कि को वादी संदीप श्रीवास्तव सहायक महानिरीक्षक निबंधन देहरादून व जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति की जांच रिपोर्ट बाबत अज्ञात अभियुक्तगणों की मिलीभगत से धोखाधड़ी की नियत से आपराधिक षडयन्त्र रचकर उप निबंधक कार्यालय प्रथम द्वितीय जनपद देहरादून में भिन्न-भिन्न भूमि विक्रय विलेख से सम्बन्धित धारित जिल्दों के क्रमशः (विलेख सं0 2719/2720 वर्ष 1972, विलेख सं0 3193, विलेख सं0 3192, विलेख सं0 545 वर्ष 1969, विलेख सं0: 10802/10803 ) के साथ छेडछाड कर अभिलेखो की कूटरचना करना के सम्बन्ध में दी गयी, तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर देहरादून पर मु0अ0स0 281/2023 धारा 420/120बी/467/468/471 भादवि बनाम अज्ञात अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना के लिये पुलिस अधीक्षक यातायात सर्वेश कुमार की अध्यक्षता में एस0आई0टी0 टीम का गठन किया गया।

टीम द्वारा रजिस्ट्रार ऑफिस से जानकारी करते हुए रिंग रोड से सम्बन्धित 30 से अधिक रजिस्ट्रियों का अध्ययन कर सभी लोगों से पूछताछ की तथा पूछताछ में कुछ प्रोपटी डीलर के नाम प्रकाश में आये जिनसे गहन पूछताछ में उक्त फर्जीवाड़े में कई लोगों के नाम प्रकाश में आये गठित टीम द्वारा कई संदिग्धों के विभिन्न बैंक अकाउण्ट का भी अवलोकन किया गया जिसमें करोड़ो रूपयों का लेन-देन होना पाया गया। इन लोगो द्वारा बनाये गये दस्तावेजों को रजिस्ट्रार कार्यालय से प्राप्त करने पर कई फर्जीवाड़े का होना भी पाया गया।

उक्त प्रकरण में पूर्व में अभियुक्तगणों:- 1- सन्तोष अग्रवाल, 2-दीप चन्द अग्रवाल, 3- मक्खन सिंह 4- डालचन्द, 5- वकील इमरान अहमद 6- अजय सिंह क्षेत्री, 7- रोहताश सिंह, 8- विकास पाण्डे, 9- कुंवर पाल उर्फ के0पी0, 10- कमल विरमानी 11- विशाल कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार में निरुद्ध है। इन लोगों से विस्तृत पूछताछ में कई अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आये थे, जिनके विरूद्ध विवेचना में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त गण के नाम पते-

1- महेश चन्द्र उर्फ छोटा पण्डित पुत्र स्व0 कैलाश चन्द्र निवासी पुष्पाजली विहार, जनता रोड सहारनपुर, उम्र 55 वर्ष

पुलिस टीम-

1- राकेश कुमार गुसांई (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर)
2- नवीन चन्द्र जुराल (उ0नि0/विवेचक)
3- हर्ष अरोडा (उ0नि0 एसओजी)
4- कानि0 पंकज (एसओजी)
5- कानि0 ललित (एसओजी

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...

IGI एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद: गीजर के अंदर सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाया था हाइड्रोपोनिक गांजा, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी साजिश

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल (39) की सनसनीखेज हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े और खौफनाक नेक्सस...

प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल

नई टिहरी (लंबगांव): उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर स्थित खोलगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों...

AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिला की साइबर सेल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया...

अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित तिफरा बाजार चौक पर सरेराह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक फल विक्रेता पर...

अंतरराष्ट्रीय हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़,अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार; 8 पिस्तौल बरामद

अमृतसर: अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियारों की तस्करी और हवाला नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल...

जेल अस्पताल के बाथरूम में 16 मुकदमों के आरोपी बंदी ने लगाया फंदा, परिजनों ने जेल डिप्टी पर जड़े गंभीर आरोप

फरीदाबाद: जिले की हाई-सिक्योरिटी वाली नीमका जिला जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ सोमवार तड़के जेल अस्पताल के बाथरूम में एक...