रुद्रपुर। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गौ संरक्षण स्क्वायड टीम ने ग्राम बिथा अकबर के पास गैवशीय पशु का मांस बेचते एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 11 किग्रा मांस व उपकरण बरामद हुए।
एसआई प्रवीण सिंह के नेतृत्व में मो. जफर निवासी ग्राम बिथा अकबर के घर में छापेमारी की। यहां मांस बरामद हुआ। पशु चिकित्साधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर सेम्पल भरे।







