Saturday, September 19, 2026
Home Crime India छह साल की बच्ची की मां ने की हत्या, रिपोर्ट दर्ज

छह साल की बच्ची की मां ने की हत्या, रिपोर्ट दर्ज

नागौर। डेगाना के ग्राम चुई में छह साल की बच्ची की मां द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस और डेगाना विधायक अजय सिंह की समझाइश पर परिवारजन शव ले जाने को तैयार हुए। मामले में विधायक अजय सिंह किलक ने कहा, मामले की जांच होगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जानकारी के अनुसार, मृतक भावना के दादा शंकरलाल ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि पोती भावना पुत्री सुरेश जाट निवासी चुई को उसकी माता ने मंगलवार की अलसुबह, जब घरवाले सभी बाहर थे, तब टांक कर में फेंक कर मार दिया। वह उस समय सुबह जल्दी पांच बजे उठकर शौच करने के लिए बाहर गया था और बच्ची अपनी दादी के पास थी। बाद में दादी भी उठकर भैंस का दूध निकालने के लिए बाहर निकल गई।

इसी दौरान उसकी मां मुन्नी जाट ने देखकर भावना को घर में बने हौद में गिरा दिया। घर वाले वापस आने पर जब भावना खाट पर नहीं मिली तो पूछताछ की गई। काफी देर बाद में सबको पूछने के बाद में मां मुन्नी ने बताया कि मैंने ही भावना को टांके में गिरा दिया। दादा ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि पिछले चार पांच-महीने से मुन्नी देवी अपने पीहर तरनाऊ डेहरोली गई हुई थी। जो सात दिन पहले वह ससुराल चुई ग्राम में आई और लगातार सबको परेशान करती रहती थी। उसके बाद में मंगलवार को उसने बिना बताए बच्ची को मौका देखकर हौद में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को डेगाना अस्पताल पुहंचाया, जंहा पर चिकित्सकों ने उसका पोस्टमॉर्टम कर दिया। लेकिन घर वालों ने बालिका भावना का शव लेने से मना कर दिया।

प्रथम सूचना रिपोर्ट में दर्ज नामजद लोगों से पूछताछ करने की मांग रखी, जिस पर परिवार जन सुबह तक शव को नहीं उठाए और कहा कि हमारी मांग है कि फोन से जिन लोगों से बात की थी, उन्हें बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की जाए। उसके बाद ही हम शव को उठाएंगे। शक की सुई डावोली निवासी मुन्नी देवी के बुआ के भाइयों की ओर बताई जा रही है, जिनसे पूछताछ करने की मांग की है। रिपोर्ट में दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग के बाद ही शव उठाने को लेकर राजी हुए।पुलिस ने मासूम की हत्यारिन माता मुन्नी देवी जाट को थाने लाकर बैठाया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि मुझे मेरे ससुराल वाले रात-दिन परेशान करते रहते थे। तंग होकर उसने भावना को टांक में फेंक दिया और हत्या करना का जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी माता मुन्नी देवी पांच महीने की गर्भवती है।

डेगाना डिप्टी रामेश्वर लाल सहारण ने कहा, भावना के दादा शंकरलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें उसकी बेटे सुरेश की पत्नी मुन्नी देवी ने अपनी बेटी भावना को हौद में फेंक कर हत्या कर दी है और अन्य दो नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। इस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और निष्पक्ष जांच का उनको भरोसा दिलाया है। मामले में परिजनों ने शव को ले जाने को राजी हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...