Saturday, September 19, 2026
Home Crime India कॉलेज छात्रों पर युवकों ने किया जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

कॉलेज छात्रों पर युवकों ने किया जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

कपूरथला। सबडिवीजन सुल्तानपुर लोधी में एक पेट्रोल पंप के नजदीक कॉलेज से आ रहे छात्रों पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो युवक गंभीर घायल हो गए जिनको सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया गया है। यह वारदात नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। एसएचओ सुल्तानपुर लोधी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि फिलहाल घायलों ने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं, लेकिन पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन अभिराजपाल सिंह पुत्र गुरशरण सिंह वासी गांव सूजो कालिया, गुरप्रीत पुत्र तेजिंदर सिंह वासी गांव मंड आलूवाल ने बताया कि वह सुल्तानपुर लोधी कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे। जब वह तलवंडी चौधरियां रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे, तो कुछ युवकों ने उनपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें हमलावरों के चंगुल से बचाया है। पीड़ितों ने यह भी बताया कि हमला करने वालों के पास पिस्टल भी थी। उन्होंने हमें जान से मारने की धमकियां दी।

घटना के बाद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया है। इनमें से अभिराजपाल सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे ड्यूटी डॉक्टर ने रेफर कर दिया है। गुरप्रीत का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने बताया कि फिलहाल घायलों ने अपने बयान दर्ज नहीं करवाए है। पीड़ितों के बयान कलमबंद कर उचित कार्रवाई अंजाम में लाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...