Sunday, September 20, 2026
Home Crime India पहले बनाया संबंध, फिर उतारा मौत के घाट, आरोपी हत्यारे को किया...

पहले बनाया संबंध, फिर उतारा मौत के घाट, आरोपी हत्यारे को किया गिरफ्तार

बालोद। अमलीडीह गांव में अप्रैल माह में मिले महिला के कटे हुए शव के मामले में तीन महीने बाद पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। टुकड़ों में मिली लाश की पहचान प्रमिला के रूप में हुई थी और उसका प्रेमी ही हत्यारा निकला, जिसका नाम दीपक है। आरोपी दीपक ने पहले तो महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए, फिर आधी रात को उसे किसी अन्य व्यक्ति से बात करते देख उसे मौत के घाट उतार दिया था।

आरोपी दीपक यहीं नहीं रुका उसने महिला की लाश को जलाया और उसे टुकड़ों में बांट दिया। महिला के चेहरे व शरीर को जलाकर उसके टुकड़े कर दो बोरी में भरकर एक बोरी जंगल और दूसरी बोरी नहर के किनारे फेंक दी थी। ऐसा ही एक मामला दिल्ली में भी आया था, जहां श्रद्धा नाम की लड़की के प्रेमी ने उसकी हत्या कर शव के टुकड़े किए थे और उन्हें जंगल में फेंक दिए थे। पुलिस ने बालोद जिला के अलावा धमतरी, दुर्ग, कांकेर, मानपुर, राजनांदगांव के कई गुम इंसान महिला की जानकारी लेकर तस्दीक की। मृतिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नसबंदी की जानकारी मिली, जिस पर मितानिन, कोटवार की मीटिंग लेकर महिला की पहचान करने का भी प्रयास किया गया था।

मृतिका की पहचान व हत्या के अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए थाना बालोद एवं साइबर सेल से विशेष टीम तैयार की गई थी।पुलिस ने कैंप लगाकर आसपास एवं सरहदी जिलों दुर्ग, धमतरी, कांकेर, राजनांदगांव, मानपुर मोहला की पुलिस से संपर्क किया। वहां की महिला गुम इंसान की जानकारी प्राप्त कर उसे तस्दीक किया गई। पीएम रिपोर्ट में मृतका का नसबंदी होना पाया गया था, जिसके आधार पर गठित टीम द्वारा बालोद जिला के सभी थाना क्षेत्रों में मितानीन के माध्यम व ग्राम कोटवार का मीटिंग लेकर मृतका के पहचान के लिए प्रयाय किया गया। इसके अलावा बालोद शहर से अमलीडीह की ओर आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर उसका बारीकी से एनालिसिस किया गया ।

इस पर स्वरूप धुर्वे से मिलकर उससे उसकी पत्नी के बारे में पूछने पर बताया कि उसकी पत्नी प्रमिला धुर्वे कुछ दिनों से घर पर नहीं है, कहां गई है इसकी जानकारी हमारे परिवार में किसी को नही है। वापस आ जायेगी सोचकर हम लोग थाना में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराये हैं। उसने बताया कि काम करने के लिए केशकाल गया था। उस दिन उसकी पत्नी प्रमिला धुर्वे अपने मायके ग्राम बाघमार में थी, उसके बाद दूसरे दिन से उसका मोबाइल फोन नहीं लग रहा है और आज तक वह घर नहीं आई है। टीम द्वारा बाघमार जाकर गुम महिला की मां से पूछताछ किया गया। गुम महिला के मोबाईल का तकनीकी डाटा के लिए साइबर सेल को लगाया गया।

गुम महिला प्रमिला धुर्वे के संबध में उसकी मां बुधनतीन बाई से पूछताछ करने पर  बताई कि दो जोड़ी पायल अपने दोनो बेटियों के लिए ली थी, जिसका एक जोड़ी मेरे पास है। टीम द्वारा घटना के फोटोग्राफ दिखाने पर बुधनतीन बाई ने नाक की फूली , अंगूठी, पायल और नेलपालिश का पहचान कर अपनी बेटी का होना बताया। और घर में रखे नेलपालिस को दिखाते हूए बताई कि प्रमिला एक हाथ में नेलपालिश लगाती थी। बुधनतीन बाई के द्वारा दिखाए गए पायल एवं बताये पहचान को विश्लेषण करने पर मृतिका की पहचान प्रमिला के रूप मे हुई।

पुलिस ने बताया कि प्रमिला का एक व्यक्ति से संबंध था। कॉल डिटेल के आधार पर उसका पता चला, जिसमे कॉल डिटेल ने प्रमुख भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि मृतका के घर से जाने के बाद डारागांव निवासी दीपक साहू के साथ थी। इसके बाद दीपक साहू से पूछताछ करने पर शुरूआत वह पुलिस को गुमराह कर रहा था, लेकिन टीम द्वारा साक्ष्यों के आधार पर बार बार पूछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार कर बताया कि मेरा पांच साल पहले मेरी पत्नी से तलाक हो जाने से मैं अपने मामा के गांव बकलीटोला जाने लगा। इस दौरान प्रमिला से पहचान हुई, जो प्रेम संबध में बदल गई और प्रमिला मेरे घर डारागांव आने जाने लगी थी। जो मुझे शादी कर अपने पास रखने का दबाव बना रही थी और घटना को अंजाम देने के संबध में बताया।

प्रमिला धुर्वे को अपने घर डारागांव में लाकर पहले संबंध बनाये, फिर शाम को उसके घर प्रमिला को छोड़ दिया। वापस आते समय दीपक ने दोबारा प्रमिला को अपने घर से बाहर आने के लिए बोलकर अंधेरा होने के बाद अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर उसे अपने घर पर लाया। रात में दोनों शराब पीकर सोये थे, तभी अचानक दीपक की नींद खुली तब उसने सुना कि प्रमिला किसी से मोबाइल पर बात कर रही है। तब दीपक ने प्रमिला को इतनी रात को किससे बात कर रही हो कहने पर दोनों के बीच वाद विवाद हुआ। दीपक ने प्रमिला को हाथ-घूसे से मारे और हत्या करने की नियत से सिर को पकड़कर चौखट पर पटक दिया, जिससे प्रमिला बेहोश होकर नीचे गिर गई।

इसके बाद दीपक ने प्रमिला के पहनी हुई साड़ी को गले में लपेटकर खींचते हुए घर के पीछे की बाड़ी में ले जाकर रख दिया। पहचान छुपाने की नीयत से घर में रखे पेट्रोल को प्रमिला के चेहरे एवं शरीर पर डालकर उसे जला दिया। घर में रखे हसिया से उसके सिर, पैर, हाथ को काटकर दो अलग-अलग बोरियों में भरकर अपनी मोटरसाइकिल से अमलीडीह तरफ गोंदली नहर के पास अलग-अलग 100 मीटर की दूरी पर दोनो बोरियों को फेंककर अपने घर आ गया। आरोपी दीपक साहू के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, रस्सी, बोरी एवं हंसिया को गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...