Friday, September 18, 2026
Home Crime India टीचर ने छात्रा के साथ स्कूल में की छेड़छाड़,  पॉक्सो एक्ट के...

टीचर ने छात्रा के साथ स्कूल में की छेड़छाड़,  पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार 

मध्य प्रदेश।  इंदौर के एक स्कूल में छात्राओं को बाथरूम में बंद करके अश्लील हरकतें करने वाले टीचर को पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी बजरंग दल को लगी थी और इसके बाद कार्यकर्ताओं ने टीचर को पकड़कर पहले कबूलनामा करवाया। इसके बाद वे टीचर को थाने ले गए। पुलिस और बजरंग दल को शक है कि टीचर कई छात्राओं के साथ इस तरह की हरकतें कर चुका है। मामले की जांच की जा रही है।

मामला इंदौर के राऊ क्षेत्र के उमियाधाम स्कूल का है। यहां पर एक छात्रा के साथ स्कूल में ही छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 9 वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने रवि कावलिया निवासी राजलक्ष्मी कॉलोनी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि यदि कुछ और अपराध मिले तो आरोपी टीचर पर धाराएं बढ़ सकती हैं।

पीड़िता ने बताया कि रवि सर के डर के कारण उसने स्कूल जाना बंद कर दिया था। सर आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ और गंदी हरकत करते हैं। उसने डर के कारण किसी को यह बात नहीं बताई थी। जब स्कूल जाना बंद किया तो मां ने पूछा और फिर उसने सब बता दिया। जब बजरंग दल कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी लगी तो वे स्कूल पहुंचे और वहां से टीचर को पकड़कर लेकर थाने गए। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। बजरंग दल के जिला संयोजक राम दांगी का कहना है कि जब भी बच्चियों के साथ इस तरह के कृत्य कोई भी व्यक्ति करेगा संगठन पूरी ताकत से आवाज उठाएगा।

छात्रा ने बताया कि लंच होने के चलते  25 सितंबर के दिन वह अकेली बाथरूम गई। इस दौरान वहां रवि सर आ गए और बाथरूम का गेट अंदर से लगा दिया। इसके बाद वे मेरे सीने पर हाथ फेरने लगे। मैं चिल्लाई लेकिन किसी ने मेरी आवाज नहीं सुनी। इसके बाद मैंने कहा कि मैं सबको इस बारे में बताउंगी तो उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मैं रवि सर से बड़ी मुश्किल से छूटकर भागी। इसके बाद फिर रवि सर ने मेरे साथ ऐसी हरकत की लेकिन मैंने डर के कारण यह बात किसी को नहीं बताई। इसके बाद मैंने स्कूल जाना बंद कर दिया। बाद में हिम्मत करके मां को पूरे मामले में जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि रवि के खिलाफ धाराएं बढ़ सकती हैं। बुधवार को कोर्ट में छात्रा के बयान हैं जिसके बाद पुलिस धाराएं बढ़ा सकती है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...