पटियाला। शादी कराने का झांसा देकर एक युवक की ओर से लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में सगाई किसी अन्य लड़की के साथ कर ली। थाना सिविल लाइन पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी की पहचान अक्षय वर्मा निवासी शिवपुरी मोहल्ला धुरी जिला संगरूर के तौर पर हुई है।
पीडित लड़की की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उसकी आरोपी के साथ दोस्ती थी। इसी बीच आरोपी ने उसे शादी कराने का झांसा देकर 14 फरवरी 2022 को उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में किसी अन्य लड़की के साथ सगाई कर ली। जिसके बाद पीडित लड़की ने पुलिस के पास आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। जांच के बाद अब पुलिस ने आरोपी अक्षय वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।







