हरियाणा। नारनौल क्षेत्र में कोर्ट का सम्मन देने गए कर्मचारी व चौकीदार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। दोनों ने मौके से भागकर जान बचाई और डायल 112 को घटना की जानकारी दी। पुलिस शिकायत में आरोप लगाया गया कि दोनों ने पीटा और जान से मारने की धमकी दी। वहीं अपने कुत्ते से भी कटवाया है। निजामपुर थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में पंचकुला के गांव बीड़ घग्गर निवासी प्रवीण ने बताया कि
तभी अंदर से उसका बेटा डंडा लेकर आया और डंडे से हमला कर दिया। जिसके बाद वह और चौकीदार अशोक बाहर की तरफ भागने लगे। तभी पीछे से बाबूलाल आया और उसे और चौकीदार को बाहर जाने से रोक लिया। उन्होंने कहा कि कहा कि आज तुझे जान से मार कर तुझे और तेरे सम्मन का किस्सा यही खत्म कर देंगे। बाबूलाल का बेटा अंदर से आया और कहा पापा इसे पकड़ों अगर यह जिंदा वापस चला गया तो परेशानी कर देगा।
इस दौरान बाबूलाल और उसके बेटे को उसके घरवालों और पड़ोसियों ने पकड़ लिया। जिसकी वजह से वहां से भागने में कामयाब हो गए। घर से दूर जाने के बाद डायल 112 को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को अपने साथ निजामपुर थाने में गई। पुलिस ने कर्मी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।







