Sunday, September 20, 2026
Home Crime India दहेज में कार नहीं मिलने पर की विवाहिता की हत्या, ससुराली फरार

दहेज में कार नहीं मिलने पर की विवाहिता की हत्या, ससुराली फरार

औरंगाबाद। दहेज में कार नहीं मिलने पर एक विवाहिता की हत्या कर दी। मृतका की पहचान टेगवा गांव के निवासी बबलू यादव की पत्नी ब्यूटी कुमारी के रूप में की गई है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने आए परिजनों ने बताया कि वर्ष 2020 में ब्यूटी की शादी टेगवा निवासी दिनेश यादव के पुत्र बबलू यादव के साथ हुई थी। शादी के समय ससुराल वालों को पांच लाख नगदी और बाइक खरीदने के लिए एक लाख अलग से कैश दिया गया था।

साथ ही ससुरालियों की डिमांड के अनुसार अन्य सामग्रियां भी दी गई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक रहा। बाद में दहेज की भूख में ससुराली अंधें हो गए थे। ससुरालियों द्वारा दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की लगातार पिटाई की जाने लगी। इस दौरान कई बार समझौता भी हुआ, लेकिन ससुरालियों के रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ।

हाल में कुछ दिन पहले ऑल्टो कार की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की थी। इसके बाद मामला काफी बढ़ गया और सोमवार को देर रात कार की मांग को लेकर ससुरालियों ने ब्यूटी की जमकर पिटाई की, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

इसके बाद उसे इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फेसर थाना की पुलिस ने मृतका के शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से ससुराली फरार है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फेसर थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...