Sunday, September 20, 2026
Home Crime India खेत में मिला युवती का शव, प्रेम ने घटना को दिया अंजाम

खेत में मिला युवती का शव, प्रेम ने घटना को दिया अंजाम

हरियाणा। यमुनानगर के बिलासपुर के भवानीपुर गांव में खेत में मृत मिली युवती की हत्या उसके प्रेमी गांव बाना बहादुरपुर निवासी जगमोहन सिंह उर्फ मोनी ने की थी। पुलिस ने आरोपी काे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। मृतका की पहचान गोलापुर गांव निवासी सपना के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में खेत मालिक भवानीपुर निवासी रामचंद्र की शिकायत पर केस दर्ज किया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने मिल्कखास निवासी जलाल मसीह से साढ़े चार किल्ले जमीन गांव भवानीपुर में ठेके पर ली हुई है। 21 जून की दोपहर को वह खेतों की ओर गए थे, जहां पर खेत में युवती का शव मिला। उसके गले में चुन्नी का फंदा बना हुआ था। मुंह से खून भी निकल रहा था। उस समय युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी थी, क्योंकि मृतका के पास से कोई भी दस्तावेज नहीं मिल सका था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब युवती उससे शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी, जिसे लेकर वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी, जबकि युवक की वर्ष 2016 में शादी हो चुकी थी।

ऐसे में युवती उस पर पत्नी से तलाक लेने का दबाव बना रही थी, जिससे वह परेशान हो गया था। इसलिए ही उसने युवती को मिलने के बहाने नारायणगढ़ बुलाया। यहां पर दोनों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान उनके बीच झगड़ा हो गया। इस पर आरोपी जगमोहन ने चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को भवानीपुर के खेत में फेंक दिया। उसका पर्स भी जला दिया, जिससे उसकी शिनाख्त न हो सके। पुलिस के अनुसार, आरोपी जगमोहन और युवती दोनों साथ पढ़े थे। इसके बाद आरोपी विदेश चला गया था, जबकि युवती मोहाली के अस्पताल में बतौर नर्स नौकरी कर रही थी। इस दौरान जगमोहन विदेश से वापस आया तो उसकी मुलाकात युवती से हुई।

दोनों के बीच फिर से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था, लेकिन जब युवती उसके साथ शादी की जिद पर अड़ गई तो आरोपी जगमोहन ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और उसकी हत्या कर दी। बिलासपुर थाना प्रभारी राय सिंह ने बताया कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...