Sunday, September 20, 2026
Home Crime India महिला पर फायरिंग कर की हत्या, 9 लोगों के खिलाफ हत्या का...

महिला पर फायरिंग कर की हत्या, 9 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

पंजाब। अमृतसर में घर पर बच्चों के साथ मौजूद महिला पर आरोपियों ने फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। थाना राजासांसी की रॉयल सिटी में रविवार देर रात हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया था। हथियारबंद युवकों ने एक महिला की गोलियां मारकर हत्या की थी। मृतक महिला का नाम हरजिंदर कौर है। मामले में खुलासा हुआ कि आरोपी युवक हरजिंदर कौर के पति भगवंत सिंह के साथ रंजिश रखते थे। इसी के तहत वह रात के समय भगवंत सिंह की हत्या करने के इरादे से उसके घर में घुसे थे। लेकिन भगवंत सिंह घर पर नहीं था।

ऐसे में आरोपियों ने उसकी पत्नी को ही मार डाला। सूचना मिलने पर थाना राजासांसी की पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर इलाके के ही रहने वाले लव, साजन, फिरोज सहित 8 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस शिकायत में मृतका के ससुर हरभजन सिंह ने बताया कि उनका बेटा भगवंत सिंह इलाके में फाइनेंस का काम करता है। इसी के चलते उक्त आरोपियों के साथ बेटे का काफी पुराना विवाद चल रहा है। आरोपी कई बार उनके बेटे भगवंत सिंह को जान से मारने की धमकियां भी दे चुके थे। इस संबंध उनके बेटे ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ पहले भी शिकायत दी थी।

हरभजन सिंह ने बताया कि रविवार की रात उनका बेटा भगवंत घर नहीं था। ससूर हरभजन सिंह, बहू हरजिंदर कौर और उसके दो बच्चे घर पर थे। सभी अपने कमरे में आराम कर रहे थे। इस बीच कुछ युवकों ने घर के बाहर आकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। बहू ने जब बाहर जाकर देखना चाहा तो आरोपियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। दो गोलियां हरजिंदर कौर को लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।डीएसपी करण शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है और गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...