Sunday, September 20, 2026
Home Crime India घर से बाहर पेशाब करने निकले व्यक्ति की लाठी डंडे से पीट-पीटकर...

घर से बाहर पेशाब करने निकले व्यक्ति की लाठी डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

पटना। अपराधियों ने शनिवार की देर रात घर से बाहर पेशाब करने निकले एक व्यक्ति की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर डाली। घटना के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।

परिवार के लोगों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पटना के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद गौरीचक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि करते हुए गौरीचक थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल कायम हो गया।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गौरीचक थाना के गोपालपुर गांव निवासी वीरेंद्र दास 50 वर्ष शनिवार की देर रात अपने घर से पेशाब के लिए बाहर निकले थे। बताया जा रहा है कि काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोग वीरेंद्र दास को खोजने के लिए घर से बाहर निकले तो देखा कि घर के नजदीक ही शिव मंदिर के पास गंभीर स्थिति में वीरेंद्र दास गिरे पड़े हैं।
आनन फानन में परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए पुनपुन स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि वीरेंद्र दास खेती बाड़ी करके भरण पोषण किया करते थे। गांव के लोगों का यह मानना है कि वह काफी सीधे-साधे व्यक्ति थे और किसी व्यक्ति से कभी किसी तरह का कोई विवाद या झगड़ा उनके साथ नहीं हुआ था। पुलिस घटना के बारे में सभी पहलुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...