Sunday, September 20, 2026
Home Crime India सुबह घर से घूमने के लिए निकला था युवक, धान के खेत...

सुबह घर से घूमने के लिए निकला था युवक, धान के खेत में पड़ा मिला शव, गला दबाकर की गयी हत्या

हरियाणा।  सोनीपत के गांव मंडोरा से तडक़े घूमने निकले युवक का शव गांव नाहरा में धान के खेत में अद्र्धनग्न मिला है। उनकी कमीज से ही गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंका गया। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी मिले है। सुबह किसान खेत में पहुंचे तो हत्या का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।

गांव मंडोरा निवासी सोनू शुक्रवार तडक़े चार बजे अपने घर से घूमने के लिए निकले थे। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बाद में उनका शव गांव नाहरा में किसान बलविंदर के धान के खेत में पड़ा मिला। बलविंदर सुबह अपने खेत में पहुंचे तो शव को देखकर पुलिस को अवगत कराया। बलविंदर ने पुलिस को बताया कि वह देर रात खेत में सिंचाई कर अपने घर गए थे। शुक्रवार सुबह खेत में पहुंचे तो युवक का शव पड़ा मिला।

उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। साथ ही गांव के सरपंच एवं दहिया चौबीसा के प्रधान अधिवक्ता उमेश दहिया को भी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास पता किया तो शव की पहचान नहीं हो सकी। वहीं जब काफी देर तक सोनू घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद परिजनों को नाहरा में शव मिलने का पता लगा तो उन्होंने शव की पहचान सोनू के रूप में की। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

शरीर पर गली थी मिट्टी, गले में कसी थी कमीज
पुलिस को नाहरा में धान के खेत में सोनू का शव मिला है। उनके शरीर पर काफी मिट्टी लगी है। जिससे लगता है कि उन्होंने संघर्ष किया होगा। वहीं उनकी कमीज उनके गले में कसी है। जिसे लगता है कि उनकी कमीज से गला दबाकर उनकी हत्या की गई है। उनके कान के खून निकला हुआ था।

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
ग्रामीणों ने बताया कि सोनू के पास दो बेटे हैं। जिसमें बड़ा करीब चार साल व छोटा दो साल का है। वारदात के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...