Sunday, September 20, 2026
Home Crime India दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने की युवक की हत्या, गर्दन पर तेजधार...

दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने की युवक की हत्या, गर्दन पर तेजधार हथियार से किए कई वार

पंजाब। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए लुधियाना में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर युवक को मौत को घाट उतार दिया। बदमाशों ने युवक की गर्दन पर तेजधार हथियार से कई वार किए और फरार हो गए। घटना का उस समय पता चला जब युवक का पिता घर आया और बेटे का खून से लथपथ देखा। उसी समय वह अपने बेटे को रिक्शा में लेकर निजी अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दुगरी निवासी 19 वर्षीय श्रवण कुमार के रूप में हुई है। इसकी सूचना मिलते ही थाना दुगरी की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रेम पासवान ने बताया कि उनका परिवार पिछले काफी समय से किराये के घर में दुगरी इलाके में रह रहा है। वह मूल रूप से बिहार निवासी है। उसकी चार बेटियां व दो बेटे हैं। चारों बेटियों की शादी हो चुकी है, लेकिन उसके दोनों छोटे बेटे उनके साथ ही रहते हैं। वह खुद खोखा लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है, जबकि उसका बेटा श्रवण कुमार भी मनियारी का सामान बेचने का काम करते हुए उनकी मदद करता है।प्रेम पासवान ने बताया कि उसका 19 वर्षीय बेटा श्रवण कुमार बुधवार दोपहर घर में अकेला था। वह दोपहर के समय किसी काम के सिलसिले में घर आया तो श्रवण को खून से लथपथ पड़ा देखा। उसने आस-पास के लोगों की मदद से बेटे को निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने श्रवण कुमार को मृत घोषित कर दिया।

पासवान ने बताया कि उसे पता लगा कि दोपहर के समय बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला किया था और फरार हो गए। उसके बेटे की गर्दन पर तेजधार हथियार से कई वार हुए है, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। इस संबंधी उन्होंने थाना दुगरी की पुलिस को सूचित कर दिया है। एसीपी अशोक कुमार ने कहा कि बाइक सवार दो बदमाशों की घटनास्थल के आस-पास की सीसीटीवी फुटेज मिली है। इसके आधार पर आरोपियों की तलाश में थाना दुगरी की टीम जुट गई है। फिलहाल मृतक की हत्या होने के कारणों के बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं बताया जा सकता है। हमलावरों की गिरफ्तारी के बाद ही कारणों के बारे में स्पष्ट हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...