Sunday, September 20, 2026
Home Crime India पुलिस ने हवाला कारोबारी के ठिकाने पर मारा छापा, 81 लाख 75...

पुलिस ने हवाला कारोबारी के ठिकाने पर मारा छापा, 81 लाख 75 हजार रुपये बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

छतीसगढ़।  एंटी साइबर एवं क्राइम यूनिट पुलिस ने हवाला कारोबारी नीरू भाई के रायपुर स्थित ठिकाने पर दबिश दी। दबिश के दौरान टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 81 लाख 75 हजार रुपये बरामद किए हैं। हवाला कारोबारी नीरू भाई महादेव सट्टा ऐप समेत कई ऑनलाइन ऐप और ऑनलाइन सट्टा में खाइवालों की रकम हवाला के जरिए भेजता है।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि पूर्व में ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप के पैनल पर कार्रवाई की थी। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में जानकारी लगी कि सट्टे का पैसा हवाला कारोबारी नीरू भाई खाईवाल के रूप में काम करता था, जिसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर उसके रायपुर के शंकर नगर स्थित दफ्तर पर दबिश दी। जहां पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, नीरू भाई फरार बताया जा रहा है।

नीरू भाई मुंबई में बैठकर देश के अलग-अलग ठिकानों में अपने दफ्तर खोलकर ऑनलाइन सट्टे को ऑपरेट करता है। वहां से हवाला की रकम कई जगह ठिकाने लगाई जाती है। पुलिस ने रूआबांधा निवासी विनय यादव को अपनी कार में दक्षिण गंगोत्री सर्कस मैदान के पास कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा का कारोबार करते पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसे पुलिस ने पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि रायपुर शंकर नगर स्थित दफ्तर से सोशल मीडिया के माध्यम से टोकन से नंबर प्रदाय करते थे। आरोपियों के द्वारा अलग-अलग नोट को टोकन बनाकर पासवर्ड की तरफ इस्तेमाल करते थे। आरोपी वाट्सएप के माध्यम से टोकन देने के बाद हवाले कारोबारी करने वाले नोट के नंबर के आधार पर दफ्तर जाने पर पैसे उपलब्ध करते थे। दफ्तर का संचालन अहमदाबाद निवासी दिनेश भाई व्यास के द्वारा किया जा रहा था।

आरोपी विनय यादव की निशादेही पर पुलिस ने रायपुर दफ्तर में दबिश दी, जहां तीन आरोपी हवाला के कारोबार का संचालन करते गिरफ्तार किए गए, जहां से पुलिस ने 81 लाख 75 हजार नकदी रकम बरामद की है। वहीं, तीन नोट गिनने वाली मशीन भी बरामद किया है पुलिस ने शक्ति जटेजा,जयेंद्र जटेजा,और आकाश दवे को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी रायपुर के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो मोबाइल, 12,510 रुपये के आठ बंडल नोट समेत 81 लाख 75 हजार नकदी रकम बरामद की है। आरोपी इस नोट को टोकन बनाकर पासवर्ड के रूप में इस्तेमाल करते थे। वहीं, दफ्तर का संचालन करने वाला दिनेश भाई व्यास फरार बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...